फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Poets enthralled the audience by reciting their compositions in the kavi sammelan

Sambhal News: कवि सम्मेलन में रचनाएं सुनाकर कवियों ने समां बांधा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 24 Jun 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
Poets enthralled the audience by reciting their compositions in the kavi sammelan
संभल। नगर की प्रेम शंकर वाटिका में अंतरराष्ट्रीय हरिहर सेना के नेतृत्व में रविवार की रात अखिल भारतीय हरिहर कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें हिंदी साहित्य को सराहा गया और बढ़ावा देने पर जोर दिया।
विज्ञापन

कैलादेवी मंदिर के पीठाधीश्वर ऋषिराज गिरी, भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राजेश सिंघल, भाजपा जिलाध्यक्ष हरेंद्र सिंह रिंकू ने भारत माता के चित्र के समक्ष दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कवि सम्मेलन में कवि अभय सिंह निर्भिक ने सुनाया कि इस नापाक पड़ोसी के घर तोड़ के हम, कवयित्री शुभम त्यागी ने कल्कि अवतार पर गीत सुनाया। कवि अमित शर्मा ने सुनाया कि युवा देश का रण में जब जब अपनी ताकत तौलेगा, इनके अलावा अन्य कवियों ने भी कविताओं से समां बांधा। कवि सम्मेलन का संचालन सौरभ कांत शर्मा ने किया। इस दौरान परमेश्वर लाल सैनी, अरविंद अरोड़ा, अजय शर्मा, महंत बाल योगी दीनानाथ, प्रिंस शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed