{"_id":"627035894c4ffa293607821d","slug":"playing-girl-dies-after-being-crushed-by-tractor-sambhal-news-mbd426730026","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेल रही बच्ची की ट्रैक्टर से कुचलकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेल रही बच्ची की ट्रैक्टर से कुचलकर मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हयातनगर थाना क्षेत्र के हसनपुर मुंजब्ता गांव में सोमवार की सुबह 11 बजे के करीब घर के बाहर खेल रही मासूम बालिका ट्रैक्टर से कुचलकर गंभीर रुप से घायल हुई। परिवार के सदस्य उसे उपचार के लिए अस्पताल ले गए। जहां परीक्षण के बाद डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बच्ची की मौत से उसके घर कोहराम मचा था।
मृत बच्ची इकरा (4) हसनपुर मुंजब्ता गांव निवासी जीशान की पुत्री थी, सोमवार की सुबह इकरा घर के बाहर खेल रही थी। परिवार के सदस्य अपने अपने काम में लगे थे। इस दौरान सराय सिकंदर की ओर से आ रहे ट्रैक्टर की चपेट में आकर इकरा गंभीर रुप से कुचल गई। घटना की जानकारी होने पर परिवार के सदस्य उसे संभल स्थित निजी अस्पताल ले गए। जहां परीक्षण के बाद डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। बच्ची की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। समाचार लिखे जाने तक मामला पुलिस तक नहीं पहुंचा था। पुलिस ने घटना की कोई जानकारी न होने की बात कही।
फीकी पड़ गईं ईद की खुशियां
हसनपुर मुंजब्ता में बालिका इकरा की मौत से ईद की खुशी फीकी पड़ गईं। कोरोना संक्रमण के दो वर्ष बाद बिना पाबंदी पूरे हर्षोल्लास से ईद मनाने की तैयारियां घर में चल रही थीं लेकिन इकरा की मौत से खुशियां मातम में बदल गईं। मां का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
घर हो या बाहर, नौनिहालों की सुरक्षा का रखें ख्याल
घर हो या बाहर बच्चों के खेलने के दौरान गिरने, चोट लगने, दुर्घटनाग्रस्त होने की आशंकाएं हर समय अधिक रहती हैं। हर एक अभिभावक इसे महसूस भी करता है। ऐसे में कुछ बातों को सुनिश्चित करके आप घर और बाहर बच्चों को बड़े हादसों से बचा सकते हैं। बच्चों को अपने घर से बाहर न निकलकर सड़क पर खेलने से रोकें, यदि ऐसा संभव न हो तो किसी बड़े को बच्चों की के साथ रखें।