फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Pits on Sambhal-Chandausi road, pedestrians are hesitant

संभल-चंदौसी मार्ग पर गड्ढे, हिचकोले खा रहे राहगीर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 06 Oct 2022 12:42 AM IST
सार

संभल से चंदौसी को जाने वाला मार्ग गड्ढों भरा है जिससे राहगीर परेशान हैं।इस पर तमाम अधिकारियों की भी नजर पड़ती है।इस मार्ग से जाने वाले लोगों को हर दिन परेशानी का सामना करना पड़ता है।

विज्ञापन
Pits on Sambhal-Chandausi road, pedestrians are hesitant
Pits on Sambhal-Chandausi road, pedestrians are hesitant - फोटो : SAMBHAL

विस्तार

संभल से चंदौसी को जाने वाला मार्ग गड्ढों भरा है जिससे राहगीर परेशान हैं। सड़क की मरम्मत बार-बार कराई गई है फिर हालात नहीं सुधर रहे हैं। दो दिन पहले ही मरम्मत का कार्य कराया गया है लेकिन अब फिर से उखड़ने लगी है।
विज्ञापन

संभल से गांव भवानीपुर तक करीब सात किलोमीटर मार्ग का निर्माण पंचवर्षीय योजना में किया जाना है। गांव मोहम्मदपुर टांडा में गहरे गड्ढे कई बार भरे गए लेकिन वह दो दिन में ही अपने पुराने रूप में आ जाते हैं। जिसमें जलभराव और कीचड़ के हालात बन जाते हैं। इससे हादसों का खतरा बढ़ रहा है। बाइक सवार कई बार गिरकर घायल भी हो जाते हैं।
विज्ञापन

एई दीक्षा सिंह के अनुसार प्रस्ताव भेजे गए थे। 38 सड़कों की स्वीकृति भी मिली है। स्वीकृत हुई सड़कों में संभल-चंदौसी मार्ग भी शामिल होगा तो कार्य शुरू कराया जाएगा। फिलहाल मरम्मत का कार्य कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बहजोई में मुख्यालय के नजदीक जर्जर सड़क
संभल। बहजोई में चितौरा मार्ग की हालत बेहद जर्जर है। यह हालत करीब एक वर्ष से है। इसके बाद भी निर्माण कार्य कराना तो दूर की बात है। मरम्मत तक नहीं कराई गई है। जबकि मुख्यालय के नजदीक ही यह मार्ग है। इस पर तमाम अधिकारियों की भी नजर पड़ती है। इस मार्ग से जाने वाले लोगों को हर दिन परेशानी का सामना करना पड़ता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed