फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Piles of filth piled up near the collectorate

Sambhal News: कलक्ट्रेट के पास ही लगा गंदगी का अंबार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 23 Oct 2023 02:15 AM IST
विज्ञापन
Piles of filth piled up near the collectorate
बहजोई (संभल)।
विज्ञापन

अफसरों की उदासीनता और लापरवाही के चलते कलक्ट्रेट के पास ही गंदगी का अंबार लगा है। कलक्ट्रेट और कॉलेज के पास जलभराव और फैली गंदगी से संक्रामक बीमारी फैलन का खतरा बढ़ गया है। वहीं जिले में स्वच्छता अभियान चलाने वाले अफसरों का भी इस ओर ध्यान नहीं है।

जिले में इस समय डेंगू और बुखार का कहर जारी है। इसके चलते रोजाना किसी न किसी की जान जा रही है। इसके बावजूद भी साफ-सफाई की ओर किया का ध्यान नहीं है। कई बार शिकायत के बाद भी कलक्ट्रेट के पास गंदगी फैली है। वहीं संभल रोड स्थित चंद्रपाल आर्य आदर्श इंटर कॉलेज के पास जलभराव व गंदगी फैली होने के चलते शिक्षकों और विद्यार्थियों को आने-जाने में परेशानी होती है। वहीं दूसरी ओर कलक्ट्रेट के सामने डीआईओ ऑफिस के पास भी जलभराव व गंदगी से मोहल्ले वाले परेशान हैं। कलक्ट्रेट समेत पालिका व दूसरे संबंधित अधिकारियों को भी शिकायती पत्र दिए गए हैं, लेकिन समस्या जस की तस है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed