फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Photographs of those accused of violence will be released

Sambhal News: हिंसा के आरोपियों की तस्वीरें होंगी जारी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 27 Nov 2024 01:58 AM IST
विज्ञापन
Photographs of those accused of violence will be released
संभल। हिंसा के आरोपियों को वीडियो और फुटेज के जरिये चिह्नित कर प्रशासन उनकी तस्वीरें जारी करने की तैयारी कर रहा है। कमिश्नर आंजनेय कुमार सिंह ने कहा कि अफवाह फैलाने वालों को भी जेल भेजा जाएगा। वहीं बवाल के तीसरे दिन मंगलवार को शहर में तनावपूर्ण शांति रही। जामा मस्जिद के आसपास के इलाके को छोड़कर शहर के अधिकांश बाजार खुल गए।
विज्ञापन

मंगलवार को स्कूल भी खुले, लेकिन संभल तहसील क्षेत्र में इंटरनेट सेवा पर प्रतिबंध बुधवार शाम तक के लिए बढ़ा दिया गया। उपद्रवियों की तलाश में पुलिस की ताबड़तोड़ दबिश जारी है। देर शाम हिंसा में जान गंवाने वाले चार लोगों के परिजनों ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की अलग-अलग एफआईआर दर्ज कराई।
विज्ञापन

कमिश्नर ने बताया कि सर्वे से एक दिन पहले जिला प्रशासन ने जामा मस्जिद कमेटी को नोटिस दिया था। जब सर्वे टीम पहुंची तो संभल विधायक इकबाल महमूद का बेटा सुहेल इकबाल भी जामा मस्जिद पहुंच गया। उसने सर्वे टीम के साथ शामिल होने की बात कही। टीम ने उसे साथ शामिल करने से मना कर दिया। इसके बाद ही भीड़ जुटी और बवाल हुआ। उपद्रव में शामिल लोगों के फोटो शीघ्र ही मीडिया में भी जारी किए जाएंगे, जिससे उन्हें पकड़ने में आसानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने पथराव करने वाले सैकड़ों आरोपियों को चिह्नित कर लिया है और गिरफ्तारी के लिए ताबड़तोड़ दबिश दी जा रही है। संभल शहर के अलावा आसपास के कस्बों और गांवों में भी बवालियों को ढूंढा जा रहा है। दर्जनों लोगों को पुलिस ने हिरासत में भी लिया है। उनसे अलग-अलग थानों में पूछताछ करके अन्य आरोपियों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
बरेली जोन के एडीजी रमित शर्मा और डीआईजी मुनिराज जी ने मंगलवार सुबह पुलिस फोर्स के साथ शहर में पैदल मार्च किया। इस दौरान उन्होंने व्यापारियों से बातचीत की और कहा कि दुकानें खोलें और व्यापार करें। हालांकि, शहर के अधिकांश बाजारों में दुकानें खुलने के बावजूद सन्नाटा पसरा रहा। शहर की जामा मस्जिद के आसपास की दुकानें नहीं खुलीं। बवाल के बाद से भागे सैकड़ों लोगों के घरों पर अब भी ताले लटके हैं। पूरा इलाका पुलिस छावनी बना है।
-----------
राहुल गांधी के संभल आने की सूचना पर सील की गईं सीमाएं
मंगलवार दोपहर कांग्रेस नेता राहुल गांधी के संभल पहुंचने की सूचना पर मंडल भर के अधिकारी अलर्ट हो गए। जनपद की सीमाएं सील कर दी गईं। अमरोहा व मुरादाबाद में दिल्ली हाईवे पर जगह-जगह बैरियर लगाकर वाहनों की चेकिंग की गई। हालांकि, राहुल गांधी नहीं आए। संभल जिला प्रशासन ने बाहरी नेताओं के शहर में आने पर 30 नवंबर तक पाबंदी लगा रखी है।

-------------
संभल में अब पूरी तरह से शांति है। मंगलवार को शहर के बाजार खुल गए। फुटेज के जरिये बवालियों की पहचान की जा रही है। शहर में जगह-जगह पुलिस तैनात है। आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। - रमित शर्मा, एडीजी, बरेली जोन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed