{"_id":"6a08d800e35c114b4e074d9f","slug":"petition-to-bring-back-the-dacoit-to-the-house-report-on-five-sambhal-news-c-275-1-sbl1015-135458-2026-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: शिकायत वापस न लेने पर घर में घुसकर पीटा, पांच पर रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: शिकायत वापस न लेने पर घर में घुसकर पीटा, पांच पर रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
सरायतरीन। बहजोई थाना क्षेत्र के मोहल्ला गोलागंज में पुराने मामले में पुलिस शिकायत वापस नहीं लेने घर में घुसकर पिटाई करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने दो महिलाओं समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
मोहल्ला गोलागंज निवासी पूजा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शुक्रवार दोपहर करीब 3:30 बजे वह अपनी बेटी और सास के साथ घर पर बैठी थी। तभी दो महिलाओं समेत पांच लोग घर में घुस आए। आरोप है कि उन्होंने उसकी सास और बेटी की पिटाई की।
पूजा का कहना है कि आरोपी पहले दी गई शिकायत वापस लेने का दबाव बना रहे थे। शोर होने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। लोगों को आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी ली।
विज्ञापन
कोतवाली प्रभारी राजीव कुमार मलिक ने बताया कि महिला की तहरीर पर कान्हा विहार कॉलोनी निवासी आरती, नीतू, वीरेंद्र और दो अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।