फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   People who returned from Iran said- we were not allowed to leave the hotel, we were restless because of this

Sambhal News: ईरान से लौटे लोग बोले- होटल से निकलने की थी मनाही, इससे बेचैन थे हम

Tue, 24 Jun 2025 01:04 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Tue, 24 Jun 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
People who returned from Iran said- we were not allowed to leave the hotel, we were restless because of this
संभल। ईरान और इसराइल के बीच चल रही लड़ाई के भारत लौटने वाले लोग भारत सरकार का भी आभार जता रहे हैं। सरकार ईरान से भारत के लोगों को वापस लाने में प्रयासरत है। इसी दौरान सिरसी के आठ लोग शनिवार की रात भारत पहुंचे हैं। उन्होंने बताया कि ईरान में जहां हम थे, वहां हालात तो सामान्य से बने हुए हैं लेकिन एहतियाती तौर पर सुरक्षा के इंतजाम हैं।
विज्ञापन

पर्यटक जो धार्मिक यात्रा पर पहुंचे थे, उनको होटल से बाहर निकलने के लिए मना कर दिया गया था। भारत सरकार ने वापस बुलाने में पूरी मदद की है। सकुशल हम लौट आए हैं। युद्ध चल रहा है तो बेचैनी तो वहां रहते हुए थी लेकिन पूरी यात्रा के दौरान कहीं खतरा महसूस नहीं हुआ।
विज्ञापन

सिरसी के मोहल्ला सादक सराय निवासी पांच महिलाएं और तीन पुरुष धार्मिक यात्रा पर पहली जून को काफिले के साथ रवाना हुए थे। इस काफिले में अलग-अलग जिलों के 21 लोग शामिल थे। यह काफिला पहले इराक पहुंचा था। इसके बाद पांच दिन तक ईरान के शहर मशहद में रहे। ईरान में भी इस काफिले को जियारत करनी थी। इसी शहर से यह काफिला लौटा है। रविवार की रात सिरसी पहुंचे लोगों ने भारत सरकार का सकुशल वापसी कराने के लिए आभार जताया है। साथ ही ईरान में स्थिति पर प्रतिक्रिया दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

0000000000
क्या बोले लोग-
मैं अपनी दो बेटियों के साथ इराक और ईरान गया था। हमें वहां जियारत करनी थी। काफिले के साथ गए थे। ईरान के शहर मशहद में पांच दिन रहे। वहां तो युद्ध जैसे हालात हमें दिखाई नहीं दिए। न कोई आवाज सुनाई दी। एहतियाती तौर पर सुरक्षित रहने के लिए निर्देश दिए गए थे।
खुर्शीद अख्तर, सिरसी
0000000000
मेरे साथ मेरी मां भी ईरान और इराक की धार्मिक यात्रा पर गई थीं। वहां हमने जियारत की। होटल से बाहर निकलने के लिए मना किया गया था। इसको लेकर थोड़ी बेचैनी थी, बाकी किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा। हम सकुशल भारत लौटे हैं।

असद अब्बास, सिरसी।
00000
मैं अपनी दो बहनों के साथ गया था। पांच दिन तक ईरान में रहे। एक दिन वहां धुआं से उठता हुआ दिखाई दिया था। हमें होटल से बाहर निकलने के लिए मना कर दिया गया था। इससे हम परेशान हुए थे। भारत सरकार ने वापसी में हमारी पूरी मदद की है। हमें डर था कहीं युद्ध के चलते ईरान में फंस न जाएं।

कमर जान, सिरसी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed