{"_id":"611c0d808ebc3e42cf76b8d4","slug":"people-wandering-about-the-cold-water-in-the-hot-summer-due-to-bad-water-cooler-chandausi-news-mbd399563335","type":"story","status":"publish","title_hn":"खराब वाटर कूलर से तपती गर्मी में शीतल जल को भटक रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खराब वाटर कूलर से तपती गर्मी में शीतल जल को भटक रहे लोग
विज्ञापन
बहजोई। नगर में कई स्थानों पर वाटर कूलर खराब होने से लोगों को मुश्किल आ रही है। तपती गर्मी में लोगों को ठंडे पानी के लिए भटकना पड़ रहा है। यह हाल तब है जबकि बीते वर्षों में नगर के कई इलाकों में जनप्रतिनिधियों की निधि समेत नगर पालिका परिषद की ओर से भी वाटर कूलर लगाए गए थे। अब हाल यह है कि कुछ स्थानों पर वाटर कूलर खराब पड़े हैं और कई स्थानों पर से खराब वाटर कूलर पालिका की ओर से हटा दिए गए हैं।
नगर में रेलवे रोड पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बाहर लगा वाटर कूलर बीते काफी समय से खराब पड़ा है। इसके अलावा काली मंदिर रोड, संभल रोड व रेलवे स्टेशन के बाहर लगा वाटर कूलर भी खराब है। वहीं रेलवे रोड पर गुरुद्वारा के निकट, पजाया व संभल रोड रेलवे क्रासिंग के निकट लगे वाटर कूलरों को पालिका की ओर से हटवा दिया गया है। इससे नगर में लोगों को शीतल पेयजल के लिए भटकना पड़ रहा है।
सौरभ कुमार व कपिल गुप्ता का कहना है कि पालिका परिषद ध्यान दे तो गर्मी में लोगों को शीतल जल के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। अधिशासी अधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह का कहना है कि खराब वाटर कूलरों को ठीक कराया जाएगा। साथ ही नगर में कुछ नए वाटर कूलर और लगवाए जाएंगे। इससे लोगों को आसानी से शीतल पेयजल उपलब्ध हो सकेगा।