फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   People reached to dig the well by saying it is Laxmi Narayan well, protested

Sambhal News: प्राचीन लक्ष्मी नारायण कूप बताकर खुदाई करने पहुंचे लोग, विरोध जताया

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 30 Dec 2024 01:22 AM IST
विज्ञापन
People reached to dig the well by saying it is Laxmi Narayan well, protested
संभल। हयातनगर थाना क्षेत्र के सरायतरीन अंतर्गत मुख्य बाजार घासमंडी में स्थित विवादित जमीन पर रविवार को हिंदू पक्ष के कुछ लोग खोदाई करने पहुंच गए। दावा किया कि जमीन के नीचे कुआं है। काफी समय पहले उसे पाट दिया गया। सूचना मिलने पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने चौकी पहुंचकर विरोध किया। इसके बाद पुलिस ने काम को रुकवा दिया और एहतियाती तौर पर पुलिसकर्मी तैनात कर दिए हैं।
विज्ञापन

सरायतरीन के घास मंडी में होलिका दहन स्थल है। हिंदू समुदाय का दावा है कि होलिका दहन स्थल पर प्राचीन लक्ष्मी नारायण कूप है। आरोप है कि जिसे एक समुदाय के लोगों ने जबरन पाटकर बंद कर दिया। रविवार को कुछ लोग यहां कुएं की खोदाई करने पहुंच गए। इस पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने विरोध दर्ज कराया। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर खोदाई बंद करा दी।
विज्ञापन

नगर पालिका के ईओ डाॅ. मणिभूषण तिवारी पहुंच गए। उन्होंने कहा कि कूप चिह्नित कर लिया है। पालिका अतिक्रमण हटवाकर इसका सौंदर्यीकरण कराएगी। जब तक इससे कोई छेड़खानी न करे। इसके बाद मौके से दोनों पक्षों के लोग चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

000000000
वर्जन
सरायतरीन के घासमंडी स्थित कुएं को चिह्नित कर लिया गया है। इससे अतिक्रमण हटवाकर सौंदर्यीकरण कराया जाएगा।
-डॉ. मणिभूषण तिवारी, ईओ पालिका संभल।
0000000

-बिना अनुमति के कुछ लोग कुएं की खोदाई करने पहुंच गए थे। सूचना पर काम रुकवा दिया गया। इसकी जानकारी नगर पालिका को दी गई। मौके पर एहतियातन पुलिस बल तैनात है। -चमन सिंह, थाना प्रभारी हयातनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed