{"_id":"66c92d3ea4f85c0de90a3d67","slug":"people-of-sharifpur-protested-against-jal-nigam-sambhal-news-c-275-1-smbd1033-113549-2024-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: शरीफपुर के लोगों ने जल निगम के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: शरीफपुर के लोगों ने जल निगम के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया
Sat, 24 Aug 2024 06:15 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Sat, 24 Aug 2024 06:15 AM IST
विज्ञापन
सिंहपुरसानी। गांव शरीफपुर के लोगों ने शुक्रवार को गांव में जल जीवन मिशन योजना के तहत निर्माणाधीन पेयजल परियोजना परिसर में विरोध प्रदर्शन किया। कहा कि दो साल पहले ओवरहैड टैंक का निर्माण कराया गया लेकिन आज तक लाभ नहीं मिल सका। काम भी आधा-अधूरा छोड़ा गया है। ओवरहैड टैंक के गिरने का डर बना हुआ है।
प्रदर्शनकारियों का कहना था कि जब से ओवरहैड टैंक का निर्माण हुआ है, तब से हर समय डर लगा रहता है। वजह है कि ओवरहैड टैंक के निर्माण में खामियां हैं। इस कारण इसके गिरने का अंदेशा है। टंकी के फाउंडेशन में नट बोल्ट नहीं लगाए गए हैं। जब भी तेज हवा चलती है या फिर आंधी आती है तो पूरी टंकी हिलती है। जिससे ग्रामीणों की धड़कन बढ़ जाती है। डर रहता है कि कहीं यह किसी के मकान पर या फिर किसी राहगीर के ऊपर न गिर जाए। क्योंकि यह बीच आबादी में है। यदि गिरी तो मुसीबत खड़ी हो जाएगी। अधिकारियों से इस ओर ध्यान देने की मांग की गई है। प्रदर्शन करने वालों में राधेश्याम, अकबर मलिक, ओम सागर, राजेश सागर, श्याम सिंह, हिमांशु, जसपाल सिंह, हिमांशु सागर, होरीलाल, विक्रम सिंह, रियासत मलिक, लवकुश सागर आदि रहे।