फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   people fighting with sdm on waterfalls

जलभराव पर एसडीएम से नोकझोंक

Wed, 18 Apr 2018 01:25 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला / संभ्ाल
ब्यूरो अमर उजाला / संभ्ाल Updated Wed, 18 Apr 2018 01:25 AM IST
विज्ञापन
people fighting with sdm on waterfalls
एसडीएम से नोकझोंक करते हनुमान गढ़ी के बाशिंदे। - फोटो : अमर उजाला
शहर की हनुमान गढ़ी के जलभराव की समस्या को लेकर स्थानीय वाशिंदों ने फिर तहसील परिसर में जिलाधिकारी के सामने पालिका के खिलाफ धरना देकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों की एसडीएम से भी नोकझोंक हुई। उन्होंने नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी को पंपिंग सेट से पानी निकालने के निर्देश दिए। साथ ही जलभराव की समस्या का  स्थायी समाधान भी कराने के  लिए पालिका को निर्देशित किया। 
विज्ञापन


हनुमान गढ़ी शहर के निचले भाग में हैं। शहर के आसपास के मुहल्लों के नालों का पानी भी यहीं जाकर ठहर जाता है। परिणाम स्वरूप हनुमान गढ़ी में जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई है। स्थानीय बाशिंदे लंबे समय से लगातार इससे निजात दिलाने की मांग कर रहे हैं। संपूर्ण समाधान दिवस में आए जिलाधिकारी के सामने भी सैकड़ों मोहल्ले वाले पहुंच गए। 
विज्ञापन

तहसील गेट पर धरना देकर पालिकाध्यक्ष के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। उप जिलाधिकारी प्रतिपाल सिंह चौहान समझाने पहुंचे तो उनसे भी नोकझोंक हुई लेकिन एसडीएम ने लोगों को समझाया कि समस्या का समाधान किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी को आज शाम को ही मुहल्ले में पंपिंग सेट से पानी निकालने को कहा गया। साथ ही उस पानी को कहा गिराया जाएगा। इसके लिए फिलहाल खाली पड़े खेत स्वामियों से बातचीत की गई है। इसके अलावा मुहल्ले वालों ने सड़कों को ऊंचा कराने की मांग भी की। जिसे पालिका के एजेंडे में इसे शामिल करा दिया गया। जब पालिका बोर्ड की बैठक होगी उसमें पास कराकर सड़कों को ऊंचा कराया जाएगा। विरोध प्रदर्शन करने वालों में लख्मीचंद, अरविंद यादव, उमाकांत शर्मा, राज कुमार सिंह, दिनेश चंद्र शषर्मा, राजीव मिश्रा, निर्देश कुमार, ऋषिपाल सिंह, बाबू राम वर्मा आदि शामिल रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed