फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   People are suffering due to 10 hours of unannounced power cut in rural areas.

Sambhal News: ग्रामीण क्षेत्र में 10 घंटे की अघोषित कटौती से लोग बेहाल

Sun, 12 May 2024 03:54 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Sun, 12 May 2024 03:54 AM IST
विज्ञापन
People are suffering due to 10 hours of unannounced power cut in rural areas.
चंदौसी (संभल)। गर्मी में बढ़ते तापमान के बीच अघोषित बिजली कटौती ने ग्रामीण क्षेत्र के लोगों की नींद उड़ा दी है। उसमें भी ट्रिपिंग और लो वोल्टेज का खेल बरकरार है। ग्रामीण क्षेत्र में 9 से 10 घंटे ही बिजली की आपूर्ति की जा रही है। जबकि विभाग शेड्यूल के हिसाब से निर्बाध बिजली उपलब्ध कराने का दावा कर रहा है।
विज्ञापन

जिले की विद्युत व्यवस्था को तीन डिवीजन में बांटा गया है। तीनों डिवीजन में 52 उपकेंद्रों से शहर और ग्रामीण अंचलों के करीब डेढ़ लाख उपभोक्ताओं को बिजली सप्लाई दी जाती है। तापमान बढ़ने पर बिजली विभाग की अघोषित कटौती से मुसीबत बढ़ने लगी। ग्रामीण अंचलाें में रोस्टिंग के नाम पर बिजली कटौती हो रही है। इसके अलावा लो वोल्टेज और ट्रिपिंग का खेल भी लगातार जारी रहता है। रात के समय तो बिजली थोड़ी बहुत सही मिल रही है, लेकिन दिन में जैसे जैसे तापमान बढ़ता जाता है। बिजली रुलाने लगती है। कभी कभी तो दिन और रात में औसतन तीन से चार घंटे ही सप्लाई मिल पाती है। जुनावई उपकेंद्र से जुड़े गांव गढ़ी बिचौला में शनिवार को दोपहर दो बजे तक बिजली नहीं आई। दिनभर में चार से पांच घंटे की कटौती हो रही है। जितने समय सप्लाई सुचारू रहती है, उस बीच ट्रिपिंग बनी रहती है। एक बार की ट्रिपिंग आधे से पौन घंटे का समय लेती है। जुनावई कस्बे की बात करें तो दिन में सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक बिजली सप्लाई का शेड्यूल है। औसतन चार घंटे ही लाइट मिल पा रही है। गुन्नौर के जुनावई फीडर के गोठना और गढि़या गांव में सुबह सात बजे से 11 बजे और दोपहर साढ़े तीन से शाम सात बजे तक बिजली मिलती है। इस बीच करीब दो दो घंटे के लिए बिजली गुल रहती है। रात के समय में भी यही स्थिति रहती है। धनारी क्षेत्र में छह से सात घंटे की कटौती हो रही है। बनियाखेड़ा में ट्रिपिंग ज्यादा है। दिन में सुबह नौ से 11 बजे तक बिजली मिल रही है। रात में भी अघोषित कटौती रहती है। लोगों का कहना है कि लाइट के आने जाने का कोई समय नहीं है। रात के समय भी ट्रिपिंग बनी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed