फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   People are sad and angry due to terrorist attack in Pahalgam

Sambhal News: पहलगाम में आतंकी हमले से लोगों में गम और गुस्सा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 25 Apr 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
People are sad and angry due to terrorist attack in Pahalgam
आतंकी हमले के विरोध में पाकिस्तान का पुतला फूंकते लोग। - फोटो : आतंकी हमले के विरोध में पाकिस्तान का पुतला फूंकते लोग।
संभल। जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादी हमले के बाद से लोगों में गम और गुस्सा है। हमले के विरोध में बृहस्पतिवार को तमाम संगठनों ने प्रदर्शन करते हुए आतंकवाद का पुतला फूंका। सरकार से पाकिस्तान को सबक सिखाने की मांग की। कहा कि आतंकवाद को कुचलने के लिए सेना को खुली छूट दी जानी चाहिए।
विज्ञापन

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने तहसील संयोजक मनसाफ प्रजापति की अगुवाई में हयातनगर के चामुंडा मंदिर पर प्रदर्शन किया। साथ ही आतंकवाद का पुतला फूंका। कहा कि आतंकवाद को जड़ से खत्म करना होगा। इस दौरान जिला संयोजक पीयूष बिड़ौलिया, गौरव वाल्मीकि, हितेश प्रजापति, ऋतिक कुमार, धीरज आर्य, अनिल कुमार आदि रहे।
विज्ञापन

सरायतरीन में नारी उत्थान समिति के कैंप कार्यालय पर शोक सभा आयोजित की गई। जिसमें पहलगाम हमले के मृतकों को कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि दी गई। अध्यक्ष सीमा आर्या ने घटना की निंदा करते हुए कहा कि पूरा देश इस घटना से दुखी है। इंसानियत को शर्मसार करने वाली इस घटना का पाकिस्तान को जवाब देना चाहिए। इस दौरान तरन्नुम अकील, दीपा शर्मा, रेखा आर्य, प्रीति शर्मा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

राष्ट्रीय दलित पिछड़ा वर्ग के कार्यकर्ताओं ने आतंकवादी हमले के विरोध में प्रदर्शन किया। साथ ही आतंकवाद का पुतला भी फूंका। राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप सिरसवाल ने सरकार से पाकिस्तान को सबक सिखाने की मांग की। कहा कि पूरा देश भारतीय सेना के साथ खड़ा है। इस दाैरान मुकेश गजनाल, सुरेशचंद्र, आशू कुमार, करन सिंह, गड्डू आदि रहे।
वहीं दूसरी ओर अब्बासी वेलफेयर सोसायटी ने पहलगाम घटना को लेकर रोष व्यक्त किया। अध्यक्ष अजीम अब्बासी ने कहा कि पाक अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। पहले पुलवामा हमला और फिर पहलगाम में बेगुनाह की हत्या कायरतापूर्ण है। इधर राष्ट्रीय कन्या इंटर कॉलेज और अशहद प्राइमरी स्कूल में शोक सभा आयोजित की गई। जिसमें आतंकवादी हमले के मृतकों को श्रद्धांजलि दी गई।
----------
शहीद स्मारक समिति ने जताया रोष
संभल। श्रीगुरुनानक दरबार साहिब में शहीद भगत सिंह स्मारक समिति के सदस्यों ने पहलगाम हमले पर रोष व्यक्त किया। मृतकों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रख श्रद्धांजलि दी। वक्ताओं ने कहा कि इस कायराना हमले के जिम्मेदार पाकिस्तान के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए। साथ ही कश्मीर की सरकार को बर्खास्त कर राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की। इस दौरान अमर रस्तोगी, कुलवीर सिंह, डॉ. वीपी सिंह, अनंत अग्रवाल, संजय गुप्ता आदि रहे। संवाद

------------
गवां में भी फूंका गया आतंकवाद का पुतला
गवां। गवां के लोगों ने आतंकी हमले में जान गंवाने वाले पर्यटकों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद पुतला फूंका। भाजपा नेता रजनीश अग्रवाल ने कहा पाकिस्तान आतंकियों का पोषण करने वाला देश है। विरोध प्रदर्शन में शामिल लोगों ने भारत सरकार से आतंकी घटना का बदला लेने की मांग की। इस दौरान तीव्र प्रकाश गुप्ता, पिंटू वर्मा, राहुल पाल, ललित भारद्वाज आदि रहे। दूसरी ओर, बबराला बस स्टैंड से हरिबाबा जनता इंटर कॉलेज के गेट तक एनएसयूआई जिला अध्यक्ष सुनील यादव के नेतृत्व में कैंडल मार्च निकाला गया। आतंकवाद का पुतला फूंका। इस दौरान पुरुषोत्तम पाल, अकबर अली, आरिफ सैफी, तरुण यादव, अखिलेश गौतम, दुर्गेश यादव, सतीश यादव, आदेश यादव, मनोज यादव, अंकित पाल, विकास कुमार, दीपक गोस्वामी आदि रहे। संवाद

00000

पहलगाव में हुए आतंक हमले के विरोध में पुतला फूंका
सिंहपुरसानी। गांव देहपा में बृहस्पतिवार को व्यापार मंडल और हिंदूवादी संगठनों ने पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले के विरोध में पाकिस्तान का पुतला फूंका। पाकिस्तान हाय हाय के नारे लगाए। कहा कि मंगलवार को जम्मू कश्मीर के अनंतनाग जिले में स्थित पहलगाम की बायसरन घाटी में सेना की वर्दी में आए आतंकियों ने परिचय पत्र देखकर व धर्म पूछकर हिंदू हो कहकर पर्यटकों को गोली मार दी थी। जिसमें दो विदेशी व दो स्थानीय नागरिक सहित 26 लोगों की मौत हो गई थी। कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार से पाकिस्तान को सबक सिखाने व आतंकियों को फांसी की सजा की मांग की है। इस दौरान अशोक बाजवा, डालचंद शर्मा, नंदकिशोर शर्मा, प्रवीण देवल, पिंटू, बंटी कश्यप, बेगराज सैनी, रमेश सैनी, दीपू तेली आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed