फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   People are busy evacuating houses built on municipal land

Sambhal News: पालिका की भूमि पर बने मकानों को खाली करने में जुटे लोग

Fri, 27 Jun 2025 01:39 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Fri, 27 Jun 2025 01:39 AM IST
विज्ञापन
People are busy evacuating houses built on municipal land
चंदौसी (संभल)। लक्ष्मणगंज में पालिका की साढ़े छह बीघा भूमि पर बने 34 अवैध मकानों को लोगों ने खुद ही खाली करना शुरू कर दिया है। समय पूरा होने पर प्रशासन अगली कार्रवाई करेगा। बताते चलें कि पालिका की इसी भूमि पर बनी रजा-ए-मुस्तफा मस्जिद को प्रशासन ने ध्वस्त करा दिया है।
विज्ञापन

लक्ष्मणगंज में नगर पालिका की साढ़े छह बीघा भूमि पर अवैध रूप से कब्जा किए जाने की शिकायत मार्च माह में की गई थी। डीएम राजेंद्र पैंसिया ने तहसील प्रशासन को जांच के आदेश दिए थे। तहसील प्रशासन ने जांच पड़ताल की तो यहां 34 मकानों समेत एक मस्जिद अवैध रूप से पायी गई। इसके बाद प्रशासन ने कार्रवाई को आगे बढ़ाते हुए दो दिन पहले ही मस्जिद को ध्वस्त कर दिया था। चार दिन पहले प्रशासन ने पालिका की भूमि पर अवैध रूप से बने 34 मकानों में रह रहे लोगों को 15 दिन में मकान खाली करने के मोहलत दी है। मस्जिद ध्वस्त होने के बाद प्रशासन का रुख देर कर लोगों ने मकान खाली करने शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed