फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Pedestrians struggled in traffic jam in scorching heat

Sambhal News: भीषण गर्मी में जाम में जूझे राहगीर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 19 May 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
Pedestrians struggled in traffic jam in scorching heat
संभल। शहर में जाम की समस्या लगातार बढ़ती जा रही है। मुख्य बाजार, शंकर चौराहा, आर्य समाज और बाल विद्या मंदिर रोड लोगों के लिए परेशानी बने हुए हैं। फिर भी जिम्मेदारी समस्या से निजात दिलाने के लिए कोई प्रयास नहीं कर रहे। रविवार को भी मुख्य चाैराहे पर दिन भर जाम जैसे हालात रहे। भीषण गर्मी में राहगीर परेशान रहे।
विज्ञापन


संभल में यातायात विभाग ने रूट प्लान लागू कर चौधरी सराय और चंदौसी चौराहे समेत मुख्य मार्ग पर लगने वाले जाम से निजात दिला दी, लेकिन अंदर शहर का हाल बेहाल है। भीड़भाड़ वाली मुख्य बाजार हो या शंकर चौराहा, आर्य समाज रोड या बाल विद्या मंदिर रोड हर तरफ जाम दिखाई दे रहा है। इसकी प्रमुख वजह ई -रिक्शाओं का बेतरतीब संचालन है, जोकि मनमाने ढंग से कहीं भी पहुंच रहे हैं। कार चालकों की मनमानी भी कम नहीं है। रही सही कसर बाइक सवार पूरी कर रहे हैं।
विज्ञापन

वहीं बाजार में जहां-तहां दुकानों के आगे बेतरतीब बाइकें खड़ी दिखाई देती हैं, जोकि जाम की वजह बनती रहती हैं। शहर में सुबह से ही जाम का सिलसिला शुरू हो जाता है। दिनभर लोग परेशान होते रहते हैं। बाजार में पांच मिनट के काम के लिए लोगों को आधा-आधा घंटा बर्बाद करना पड़ता है। स्कूली बच्चों से लेकर हर व्यक्ति शहर के जाम से परेशान है। इसके बाद भी जिम्मेदार इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। शहर के लोगाें का कहना है कि प्रशासन जाम की समस्या से निजात दिलाए। खासकर भीड़भाड़ वाले इलाकाें में रूट प्लान लागू होना चाहिए, ताकि लोगों को जाम से परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


----------

परिवहन विभाग के साथ अपंजीकृत ई-रिक्शाें के खिलाफ अभियान चलाया जाए। साथ ही ई -रिक्शा चालकों के लिए रूट प्लान भी तैयार किया जाएगा। जिससे शहर काे जाम की समस्या से निजात मिले। -दुष्यंत कुमार, यातायात प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed