फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Pedestrian injured, killed in collision with unknown vehicle

सड़क किनारे खंदक में घायल अज्ञात वाहन की टक्कर से राहगीर घायल, मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jun 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
Pedestrian injured, killed in collision with unknown vehicle
संभल। अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल राहगीर की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे परिजन शव को लेकर घर चले गए। उन्होंने बिना पुलिस कार्रवाई के ही शव को सुपुर्द ए खाक कर दिया।
विज्ञापन

असमोली थाना क्षेत्र के दबोई खुर्द निवासी रमजानी (45वर्ष) पुत्र खैराती थाना क्षेत्र के गांव नहरौली में अपनी ननिहाल में परिवार के साथ रहता था। शनिवार को वह अपने मूल गांव दबोई खुर्द में परिजनों से मिलने के लिए चला था। सुबह 11 बजे के करीब वह पैदल ही सैदनगली-चौधरपुर मार्ग से गुजर रहा था। इसी दौरान अज्ञात वाहन उसे टक्कर मारकर भाग गया। घायल खंदक में जा गिरा। किसी की उस पर नजर नहीं पड़ी। वह तड़पता रहा। दोपहर में तीन बजे के करीब मार्ग से गुजर रहे ईंट भट्ठे पर काम करने वाले मजदूर ने रमजानी को देखा। उसने इसकी जानकारी भट्ठे पर पहुंचकर अपने साथी मजदूरों को दी। मौके पर पहुंचे लोगों ने घायल की पहचान करते हुए परिजनों को हादसे की जानकारी दी। परिजन जब तक मौके पर पहुंचे तब तक उसकी मौत हो गई थी। परिजनों ने बिना कार्रवाई के ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। मृतक की पत्नी फातिमा खातून और बेटे व बेटियों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed