फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Peaceful atmosphere concluded Friday prayers

शांतिपूर्ण माहौल संपन्न हुई जुमे की नमाज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jun 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
Peaceful atmosphere concluded Friday prayers
चंदौसी /बबराला। जुमे की नमाज को लेकर प्रशासन व पुलिस सतर्क रही है। शुक्रवार की सुबह से ही प्रशासनिक अधिकारी पुलिस बल के साथ मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों में पैदल मार्च करते रहे। इस दौरान मुस्लिम मोहल्लों में ड्रोन कैमरे से भी निगरानी की गई। जुमे की नमाज के बाद मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों में अधिकांश दुकानें बंद रही। नमाज संपन्न होने के बाद मस्जिद के बाहर खड़े लोगों को पुलिस ने घर भेजा।
विज्ञापन

शुक्रवार को जुमे की नमाज को लेकर प्रशासन व पुलिस पूरी तरह मुस्तैद रही। सुबह से ही मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र जारई गेट, सीकरी गेट, लक्ष्मण गंज, पजाया, संभल गेट, राज मोहल्ला आदि क्षेत्रों में पुलिस गश्त करती रही। दोपहर 12 बजे एसडीएम राजपाल सिंह, सीओ चंदौसी आलोक कुमार सिद्धू, सीओ बहजोई गोपाल सिंह, प्रभारी निरीक्षक मुकेश कुमार ने पुलिस बल के साथ बड़ी मस्जिद व अन्य मस्जिद का भ्रमण किया। साथ ही लोगों को शांति व्यवस्था बनाने रखने की अपील की। पुलिस ने मुस्लिम क्षेत्रों ड्रोन कैमरे से भी निगरानी रखी। जारई गेट स्थित बड़ी मस्जिद सहित सभी मस्जिदों में जुमे की नमाज शांति पूर्ण ढंग से अदा कराई गई। नमाज के बाद मस्जिदों के बाहर खड़े लोगों को पुलिस ने घर भेजा। जुमे की नमाज को लेकर जारई गेट, सीकरी गेट, लक्ष्मण गंज, पजाया, नखासा आदि मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों में दुकानें बंद रही। बड़ी मस्जिद के बाहर शुक्रवार शाम तक सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन

-
गुन्नौर में नमाज शांतिपूर्वक संपंन
बबराला। गुन्नौर में शुक्रवार को मस्जिदों में जुमे की नमाज पढ़ी गई। इस दौरान मस्जिदों के बाहर पुलिसकर्मी मौजूद रहे। शुक्रवार को गुन्नौर में जुमे की नमाज के दौरान पुलिसकर्मी मौजूद रहे। जिससे शांति व्यवस्था बनी रहे। इससे पहले पुलिस ने संभ्रांत लोगों व मौलवियों के साथ बैठक की थी। मौलवी व इमामो के बयानों को व्हाट्सएप ग्रुप पर भी प्रसारित किया था। गुन्नौर कोतवाल वीरेंद्र पाल सिंह पूनिया ने बताया कि मस्जिद के बाहर पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed