{"_id":"626c3a1256fce64df91d12c6","slug":"peace-in-the-country-on-zuma-goodbye-hands-raised-to-pray-for-peace-sambhal-news-mbd426419579","type":"story","status":"publish","title_hn":"जुमा अलविदा पर मुल्क में अमन, शांति की दुआ के लिए उठे हाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जुमा अलविदा पर मुल्क में अमन, शांति की दुआ के लिए उठे हाथ
विज्ञापन
Peace in the country on Zuma goodbye, hands raised to pray for peace
- फोटो : SAMBHAL
मुकद्दस माह-ए-रमजान के जुमा अलविदा पर शहर की सभी मस्जिदों में शुक्रवार को नमाज अदा करने के लिए बड़ी संख्या में रोजेदार पहुंचे। मुल्क में अमन, शांति के लिए दुआ की गई। इस दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहे।
माह-ए-रमजान का पाक महीना अब अपने आखिरी पड़ाव पर है। शुक्रवार को शहर की विभिन्न मस्जिदों में जुमा अलविदा की नमाज अदा की गई। इसके लिए सुबह से तैयारियां शुरू हो गई थीं। मस्जिदों की विशेष साफ-सफाई की गई। शहर की जामा मस्जिद पर मौलाना आफताब हुसैन वारसी ने नमाज अदा कराई। नमाज के बाद मुल्क में अमन, शांति व भाईचारे की दुआ कराई गई। सपा सांसद डॉ. शफीकुर्रहमान बर्क ने जामा मस्जिद में आम लोगों से अपील करते हुए कहा कि वह त्योहार पर शांति बनाए रखें और प्रशासन का सहयोग करें।
वहीं सरायतरीन की जामा मस्जिद में मौलाना मुफ्ती मोहम्मद रियाज कासमी ने नमाज अदा कराई। इसके अलावा शहर की अन्य मस्जिदों में जुमे की नमाज अदा की गई। इस दौरान डीएम मनीष बंसल व एसपी चक्रेश मिश्र संभल की जामा मस्जिद पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने पहुंचे। सुरक्षा व्यवस्था के लिए काफी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा।