फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Patients will get full service of ambulance, ambulance workers will not complete the procedures of the company

मरीजों को मिलेगी एंबुलेंस की पूरी सेवा, कंपनी की प्रक्रियाएं पूरे नहीं करेंगे एंबुलेंसकर्मी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jul 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
Patients will get full service of ambulance, ambulance workers will not complete the procedures of the company
बहजोई। मरीजों को एंबुलेंसों की सेवा का पूरा लाभ मिलेगा, लेकिन एंबुलेंसकर्मियों की ओर से कंपनी की प्रक्रियाओं को पूरा नहीं किया जाएगा। यह निर्णय कलक्ट्रेट पर डीएम के साथ हुई करीब पौन घंटे की बैठक के बाद धरना-प्रदर्शन कर रहे एंबुलेंसकर्मियों ने लिया। वहीं तीसरे दिन भी बड़ा मैदान के निकट एंबुलेंस खड़ी रहीं।
विज्ञापन

बुधवार को तीसरे दिन भी पहले से तैनात एंबुलेंसकर्मियों को न हटाने समेत दूसरी मांगों को लेकर स्वास्थ्य विभाग एएलएस, 108, 102 एंबुलेंसकर्मियों का धरना जारी रहा। जिलाध्यक्ष नीलम सिंह ने बताया कि धरनास्थल बड़ा मैदान परिसर में बारिश का पानी भरने से एंबुलेंसकर्मियों ने सभी एंबुुलेंस दूसरे सुरक्षित स्थान पर खड़ी कर दीं। मंगलवार को बारिश के चलते कुछ एंबुलेंसकर्मियों की तबियत भी खराब होने लगी थी। कर्मचारियों ने एंबुलेंस में रहकर ही मंगलवार की रात काटी थी।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ने बताया कि शाम साढ़े चार बजे करीब जिला प्रशासन के बुलावे पर वह अपने तीन एंबुलेंसकर्मी साथियों के साथ डीएम दफ्तर पर पहुंचे। जिलाधिकारी की ओर से समस्याओं के निस्तारण के लिए कंपनी से बातचीत करने को लेकर पांच दिन का समय दिया गया। उन्होंने बताया कि डीएम के साथ बैठक करने के बाद एंबुलेंसकर्मियों की ओर से निर्णय लिया गया कि जिले में एंबुलेंसों को चलाकर मरीजों को तो पूरी सेवा दी जाएगी, लेकिन कंपनी की प्रक्रियाओं में मरीजों का डेटा फीड करने समेत दूसरे अभिलेख नहीं भरे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा कुछ एंबुलेंसकर्मी 30 जुलाई को प्रदेश स्तरीय धरने में शामिल होने के लिए लखनऊ के लिए रवाना होंगे।
वहीं बुधवार को धरने पर जीतू सागर, निर्दोष कुमार, राजकुमार सिंह, अरविंद कुमार, प्रदीप कुमार, सत्यवीर, रामनिवास, शिवकुमार शर्मा, अग्रपाल, गिरीश कुमार, नेत्रपाल, राजू, जागेश, भगवान दास, राहुल कुमार, नीलेश, निषाद, कोमल व नाजिमा रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed