फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Patients remain upset due to the strike of ambulance workers

हड़ताल पर गए एंबुलेंस कर्मचारी, भटकते रहे मरीज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jul 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
Patients remain upset due to the strike of ambulance workers
संभल। एंबुलेंस कर्मचारियों की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रही। इस कारण मरीजों को परेशानी हो रही है। मंगलवार को एंबुलेंस सेवा न मिलने से मरीजों को भटकना पड़ा। प्रसव पीड़ा होने पर दो महिलाओं को एंबुुलेंस की सख्त जरूरत थी लेकिन एंबुुलेंस नहीं पहुंची। मजबूरी में तीमारदार अन्य साधनों से महिलाओं को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन

जिले में 102-108 और एएलएस एंबुलेंस कर्मचारी पांच सूत्रीय मांगों को लेकर सोमवार से हड़ताल पर हैं। एंबुलेंस सेवा बंद होने से चिकित्सा सेेवा चरमरा गई है। सेवा बाधित होने से मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

मंगलवार को जिला अस्पताल में ऐंचवाड़ा डींगर निवासी मुकेश अपनी पत्नी सर्वेश को ई-रिक्शा से लेकर पहुंचे। पत्नी को प्रसव पीड़ा हुई थी। मुकेश ने बताया कि कई बार कॉल की गई लेकिन एंबुलेंस नहीं पहुंच पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, ठिलुपुरा गांव निवासी संजीव कुमार अपनी पत्नी नीलम को किराए के वाहन से लेकर जिला अस्पताल पहुंचे।
आशा पुष्पा देवी ने बताया कि दस बार एंबुलेंस के लिए कॉल की गई लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। जिसके बाद किराए के वाहन से प्रसूता को जिला अस्पताल लाया गया। एंबुलेंस चालकों की हड़ताल के चलते जिन मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा उसमें से अधिकांश ने चिकित्सक से शिकायत दर्ज कराई कि कई बार 108 एंबुलेंस सेवा के लिए कॉल की, लेकिन चालकों ने स्पष्ट मना कर दिया। किसी तरह परेशानियों के बीच अस्पताल पहुंच पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed