फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Passengers upset due to engine failure of Aligarh-Bareilly passenger train

Sambhal News: अलीगढ़-बरेली पैसेंजर ट्रेन का इंजन खराब होने से परेशान हुए यात्री

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 13 Apr 2024 02:16 AM IST
विज्ञापन
Passengers upset due to engine failure of Aligarh-Bareilly passenger train
बहजोई (संभल)। अलीगढ़-बरेली पैसेंजर ट्रेन का इंजन खराब होने से सैकड़ों यात्री गर्मी में परेशान हुए। करीब पौने दो घंटे तक यात्रियों को ट्रेन व रेलवे प्लेटफॉर्म के आसपास भटकना पड़ा।
विज्ञापन

शुक्रवार को अलीगढ़ से चलकर बहजोई होते हुए बरेली जाने वाली वन एबी पैसेंजर ट्रेन दोपहर 02.43 बजे बहजोई रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या एक पर पहुंची। इसके बाद बहजोई से चंदौसी की ओर रवाना हुई मालगाड़ी के कारण पैसेंजर ट्रेन 03.07 बजे तक रेलवे स्टेशन पर खड़ी रही बाद में जैसे ही पैसेंजर ट्रेन चंदौसी की ओर से रवाना हुई, अचानक ट्रेन के इंजन में खराबी आ गई।
विज्ञापन

इसके बाद 03.20 बजे चालक की ओर से रेलवे स्टेशन पर इंजन खराब होने की सूचना दर्ज करा दी गई। इस बीच ट्रेन खड़ी रहने से गर्मी के चलते यात्रियों को काफी परेशानी हुई। इसके बाद दूसरा इंजन आने पर पैसेंजर ट्रेन दोपहर बाद 04.38 बजे बरेली के लिए रवाना हो सकी। इसको लेकर 01.55 मिनट तक यात्रियों को बहजोई रेलवे स्टेशन पर परेशान होना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ठंडा पानी न होने से भी हुई परेशानी

पैसेंजर ट्रेन का इंजन खराब होने के बाद रेलवे स्टेशन परिसर में ठंडे पानी की व्यवस्था न होने से भी यात्रियों को परेशान होना पड़ा। गर्मी व धूप के कारण यात्री ट्रेन की कोच की छांव व आसपास के पेड़ों के नीचे बैठे नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed