{"_id":"6815159b6f82a319100df320","slug":"passengers-are-troubled-due-to-delay-in-shunting-of-guard-bogie-in-aligarh-gajraula-passenger-sambhal-news-c-204-1-chn1001-119716-2025-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: अलीगढ़-गजरौला पैसेंजर में गार्ड बोगी की शंटिंग में देर होने से यात्री परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: अलीगढ़-गजरौला पैसेंजर में गार्ड बोगी की शंटिंग में देर होने से यात्री परेशान
Sat, 03 May 2025 12:27 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Sat, 03 May 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
चंदौसी। अलीगढ़-गजरौला पैसेंजर में गार्ड बोगी के शंटिंग होने से नौकरी पेशा वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यात्रियों का कहना है कि अलीगढ़-गजरौला पैसेंजर ट्रेन में हर दूसरे दिन गार्ड बोगी की शंटिंग होने से उन्हें अपने गंतव्य तक पहुंचने में एक से दो घंटे लेट होना पड़ रहा है। जबकि इस ट्रेन से सबसे ज्यादा नौकरी पेशा यात्री मुरादाबाद के लिए रोज आते-जाते हैं।
जिला मुरादाबाद व उसके आस पास नौकरी करने वाले यात्रियों की सफर के लिए सबसे पहली पसंद 54391 अलीगढ-गजरौला पैसेंजर ट्रेन होती है। इस पैसेंजर ट्रेन में नौकरी पेशा वाले लोग सबसे ज्यादा सफर करते हैं। क्योंकि इस ट्रेन का समय चंदौसी रेलवे स्टेशन पर सुबह साढ़े सात बजे आने का है और यहां से चलकर पैसेंजर ट्रेन सुबह साढ़े नौ बजे तक मुरादाबाद पहुंच जाती है। जिससे नौकरी पेशा वाले यात्री दस बजे तक अपने-अपने दफ्तरों पर समय से पहुंच जाते हैं। लेकिन वर्तमान समय में यात्रियों को इस ट्रेन में सफर करने में समस्या का सामना करना पड़ रहा है। यात्रियों का कहना है कि पहले इस ट्रेन में दो गार्ड बोगियां होती थी। लेकिन कुछ दिन पहले इस ट्रेन से एक गार्ड बोगी को निकालकर दूसरी ट्रेन में लगा दिया गया है। ऐसे में हर दूसरे दिन चंदौसी रेलवे स्टेशन पर एक गार्ड बोगी की शंटिंग होती है। जिससे यह ट्रेन चंदौसी रेलवे स्टेशन एक घंटे से ज्यादा की देरी तक खड़ी रहती है। जिसके चलते यह ट्रेन मुरादाबाद जंक्शन एक घंटे व उससे ज्यादा की देरी से पहुंचती है। ऐसे में नौकरी पेशा वाले यात्री अपने काम पर पहुंचने में लेट हो जाते हैं।
- अलीगढ़-गजरौला पैसेंजर ट्रेन से विभाग की ओर से ही एक गार्ड बोगी को हटा दिया गया था। जिस वजह से हर दूसरे दिन एक गार्ड बोगी की चंदौसी रेलवे स्टेशन पर शंटिंग की जाती है। जिस वजह से ट्रेन को खड़ा रहना पड़ता है। इस समस्या के बारे में विभाग को अवगत करा दिया गया है। उम्मीद है कि जल्द ही समस्या का समाधान हो जाएगा।-
विज्ञापन
राजू कुमार, कार्यवाहक स्टेशन अधीक्षक
- अलीगढ़-गजरौला पैसेंजर ट्रेन में चंदौसी से मुरादाबाद रेलवे स्टेशन तक का किराया मात्र दस रुपये हैं। गार्ड बोगी की शंटिंग के चलते यह ट्रेन मुरादाबाद देरी से पहुंचती है। ऐसे में नौकरी पेशा वाले यात्री रोडवेज से सफर करने को मजबूर है। इससे उन पर अतिरिक्त खर्चे को बोझ पड़ रहा है।-
मनोज वार्ष्णेय, यात्री
- नौकरी पेशा वाले यात्री मुरादाबाद जाने के लिए सबसे ज्यादा अलीगढ़-गजरौला पैसेंजर ट्रेन का इस्तेमाल करते हैं। फिर भी इस ट्रेन में एक गार्ड बोगी कम कर दी गई। इससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।- सोनू, यात्री