फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Passengers are facing problems due to closure of Agra Cantt

Sambhal News: आगरा कैंट के बंद होने से यात्रियों को हो रही परेशानी

Thu, 08 May 2025 12:34 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Thu, 08 May 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
Passengers are facing problems due to closure of Agra Cantt
चंदौसी।
विज्ञापन

काेरोना काल से बंद आगरा कैंट पैसेंजर ट्रेन का संचालन पांच वर्ष बीत जाने के बाद भी दोबारा शुरू नहीं हो सका। चंदौसी रेलवे स्टेशन से आगरा व फिरोजाबाद जंक्शन के लिए एकमात्र ट्रेन के बंद होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जबकि सामाजिक संगठन व स्थानीय लोग संबंधित अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों से कई बार इस ट्रेन के संचालन की मांग कर चुके हैं।


चंदौसी रेलवे स्टेशन से आगरा- फिरोजाबाद जंक्शन जाने के लिए पहले एकमात्र ट्रेन आगरा कैंट थी। फिरोजाबाद और आगरा से अलग- अलग ट्रेनें चलकर टूंडला स्टेशन पर मिलती थीं और यहां इन दोनों ट्रेनों को मिलाकर आगरा कैंट के नाम से पैसेंजर ट्रेन बनाकर चंदौसी रेलवे स्टेशन के लिए रवाना किया जाता था। चंदौसी रेलवे स्टेशन पर दोनों ट्रेनों को अलग- अलग कर दिया जाता था। यहां से एक ट्रेन बरेली और दूसरी का संचालन ऋषिकेश के लिए किया जाता था। फिर बरेली और ऋषिकेश से आई दोनों ट्रेनों को चंदौसी रेलवे स्टेशन पर जोड़ दिया जाता था, जो आगरा कैंट के नाम से जानी जाती थी। यहां से आगरा कैंट टूंडला जंक्शन तक जाती थी। जहां इस ट्रेन को दो भागों में कर दिया जाता था। जिसका एक भाग आगरा और दूसरा भाग फिरोजाबाद के लिए जाता था। कोरोना काल के समय बंद की गई इस ट्रेन का संचालन पांच वर्ष बीत जाने के बाद भी नहीं किया गया। ऐसे में सबसे ज्यादा परेशानी आगरा जाने वाले यात्रियों को हो रही है। चंदौसी रेलवे स्टेशन से आगरा के लिए कोई ट्रेन न होने से यात्री रोडवेज से सफर कर पहले अलीगढ़ जाते हैं और फिर यहां से आगरा के लिए ट्रेन या फिर रोडवेज से सफर करते हैं।
विज्ञापन


आगरा कैंट के बंद होने से दैनिक यात्रियों को सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है। अब उन्हें ज्यादा रुपये खर्च कर आगरा तक का सफर करना पड़ रहा है। जबकि पहले आगरा कैंट से कम रुपये में यात्री सफर कर लेते थे। साथ ही उनके समय की भी बचत होती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडवोकेट सत्यपाल सिंह गुर्जर, स्थानीय निवासी

- पहले यात्री आगरा तक का सफर कम रुपयों में आगरा कैंट पैसेंजर से कर लेते थे। आगरा के लिए बहुत कम बस चंदौसी से है, वह भी रोडवेज स्टैंड से होकर नहीं गुजरती, बाहर की बाहर ही चली जाती है।- रामाकांत शर्मा, स्थानीय निवासी

- नगर व आसपास के लोगों की सुविधा के लिए आगरा कैंट दोबारा शुरू होनी चाहिए। ये ट्रेन जनपद संभल के अलावा बदायूं जिले के यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण थी। - प्रदीप वार्ष्णेय, स्थानीय निवासी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed