{"_id":"5edbe8698ebc3e90a6542c63","slug":"passanger-train-start-in-chandausi-from-today-chandausi-news-mbd351648791","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज 74 दिन बाद चंदौसी स्टेशन पहुंचेगी यात्री ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज 74 दिन बाद चंदौसी स्टेशन पहुंचेगी यात्री ट्रेन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंदौसी। लॉक डाउन के चलते 74 दिनों के बाद रविवार को भोर में 3.57 बजे चंदौसी स्टेशन पर स्पेशल यात्री ट्रेन पहुंचेंगी। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए रेलवे स्टेशन पर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। टिकट कंफर्म होने पर ही यात्री को स्टेशन पर प्रवेश दिया जाएगा। स्टेशन पर एंट्री करने से पहले यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग होगी व हाथों को सैनिटाइज किया जाएगा।
लॉकडाउन के कारण 25 मार्च से ट्रेनों का संचालन बंद हो गया था। केंद्र सरकार व रेलवे बोर्ड ने कुछ स्पेशल यात्री ट्रेनें संचालित की हैं। उन्हीं में से चंपारण स्पेशल एक्सप्रेस (04009-10) ट्रेन रविवार को भोर में 3.57 बजे चंदौसी रेलवे स्टेशन पहुंचेगी।
स्टेशन का एक गेट प्रवेश व एक गेट निकासी के लिए रखा गया है। अन्य सभी गेट बंद कर दिए गए हैं। ट्रेन आने से 90 मिनट पहले तक एंट्री दी जाएगी। प्लेटफार्म पर पीली पट्टी खींची गई है। यात्रियों को उसे आगे जाने की अनुमति नहीं होगी। बोगी के गेट के सामने से ही लाइन को क्रास किया जाएगा। सभी यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग करने व हाथों को सैनिटाइज कराने के बाद ही प्लेटफार्म पर प्रवेश दिया जाएगा।
विज्ञापन
ट्रेन संचालन के लिए स्टेशन पर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। रविवार को भोर में चंपारण एक्सप्रेस ट्रेन स्टेशन पर आएगी। लॉक डाउन के बाद चंदौसी आने वाली यह पहली यात्री ट्रेन होगी।
आशीष मिश्रा, स्टेशन अधीक्षक चंदौसी।