फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Parts of the escorts company confiscated on the orders of the court

कोर्ट के आदेश पर एस्कॉर्ट्स कंपनी के पार्ट्स किए जब्त

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 08 Oct 2022 01:03 AM IST
सार

एस्कॉर्ट्स कुबोटा लिमिटेड के अधिकृत अधिवक्ताओं ने दिल्ली सेशन कोर्ट के आदेश पर बबराला के आदित्य लुब्रिकेंट्स शोरूम में छापा मारकर एस्कॉर्ट्स कंपनी के पॉर्ट्स व मोबिल ऑयल जब्त किया है। ये कार्रवाई शोरूम पर नकली पार्ट्स बेचे जाने की शिकायत पर की गई। बबराला इंदिरा चौक स्थित आदित्य लुब्रिकेंट्स शोरूम में शुक्रवार की दोपहर एस्कॉर्ट्स कुबोटा लिमिटेड के अधिकृत अक्षय श्रीवास्तव गुन्नौर पुलिस के साथ पहुंचे।

विज्ञापन
Parts of the escorts company confiscated on the orders of the court

विस्तार

एस्कॉर्ट्स कुबोटा लिमिटेड के अधिकृत अधिवक्ताओं ने दिल्ली सेशन कोर्ट के आदेश पर बबराला के आदित्य लुब्रिकेंट्स शोरूम में छापा मारकर एस्कॉर्ट्स कंपनी के पॉर्ट्स व मोबिल ऑयल जब्त किया है। ये कार्रवाई शोरूम पर नकली पार्ट्स बेचे जाने की शिकायत पर की गई। इस दौरान टीम को विरोध का सामना भी करना पड़ा। कंपनी के अधिवक्ता अक्षय श्रीवास्तव ने गुन्नौर कोतवाली में शोरूम स्वामी के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

बबराला इंदिरा चौक स्थित आदित्य लुब्रिकेंट्स शोरूम में शुक्रवार की दोपहर एस्कॉर्ट्स कुबोटा लिमिटेड के अधिकृत अक्षय श्रीवास्तव गुन्नौर पुलिस के साथ पहुंचे। उन्होंने वहां जिला सेशन साकेत, नई दिल्ली का आदेश दिखाते हुए कंपनी के नाम से बेचे जा रहे पॉर्ट्स को जब्त करने की बात कही। इस दौरान वहां अन्य व्यापारी भी एकत्र हो गए और कार्रवाई का विरोध करने लगे। टीम को विरोध का सामना करना पड़ा। इस दौरान सीओ गुन्नौर आलोक सिद्धू, प्रभारी निरीक्षक वीपी पूनिया ने कोर्ट के आदेश का हवाला देते हुए लोगों को समझाया। कंपनी के अधिवक्ता अक्षय श्रीवास्तव ने बताया कि एस्कॉर्ट्स कुबोटा लिमिटेड ट्रैक्टर के साथ क्रेन, बुल्डोजर, लोडर, उनके पॉर्ट्स, मोबिल ऑयल बनाती है। कंपनी ने बबराला में कंपनी के नाम पर नकली पॉर्ट्स बेचे जाने की शिकायत नई के जिला सेशन कोर्ट साकेत में की थी। कोर्ट ने संज्ञान लेकर बोर्ड कमिशन नियुक्त कर स्थानीय पुलिस को साथ लेकर कंपनी के नाम से बेचे जा रहे पॉर्ट्स को जब्त करने के आदेश दिए थे। उन्हीं आदेशों का पालन किया गया है। जब्त सामान को अब न्यायालय में पेश किया जाएगा। शोरूम के मालिक के खिलाफ नकली पॉर्ट्स बेचने और बरामदगी को लेकर गुन्नौर कोतवाली में तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

एस्कॉर्ट्स कुबोटा लिमिटेड के अधिवक्ता कोर्ट के आदेश पर बबराला के आदित्य लुब्रिकेंट्स शोरूम पर आए थे। कोर्ट के आदेश पर सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस उनके साथ थी। उन्होंने एस्कॉर्ट्स कंपनी से संबंधित पार्ट्स जब्त किए हैं।-आलोक सिद्दू, सीओ गुन्नौर
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिवक्ताओं ने शोरूम से एस्कॉर्ट्स कंपनी के पार्ट्स आदि को जबरदस्ती जब्त किया है। एस्कॉर्ट्स कंपनी का कोई भी अधिकारी साथ नहीं था। हम एस्कॉर्ट्स कंपनी के अधिकृत डीलर से माल खरीदकर बेचते हैं। असली और नकली माल की जांच होनी चाहिए। -ललित वार्ष्णेय, शोरूम स्वामी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed