फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   parmukh ke siton per mandray khatre ke badal

सत्ता बदलते ही ब्लाक प्रमुख की सीटों पर मंडराए खतरे के बादल

Fri, 24 Mar 2017 02:14 AM IST
संभ्ाल/अमर उजाला ब्यूराे
संभ्ाल/अमर उजाला ब्यूराे Updated Fri, 24 Mar 2017 02:14 AM IST
विज्ञापन
सत्ता के जोर में ब्लाक प्रमुख के पदों पर कब्जा करने वाले नेताओं की कुर्सी पर अब खतरे के बादल मंडराने लगे हैं। संभल जिले के पवांसा ब्लाक में भाजपा के एक नेता ने प्रमुखी हथियाने की तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन


क्षेत्र पंचायत सदस्यों को दावत देकर अपने पक्ष में करना शुरू कर दिया है। जैसे ही भाजपा की सरकार बनी तो भाजपा नेता ने प्रमुखी के लिए भागदौड़ शुुरू कर दी। सपा सरकार में पिछले वर्ष ब्लाक प्रमुखी के चुनाव हुए थे।
विज्ञापन


सपा सरकार प्रदेश में होने के चलते जिले के अधिकतर सीटों पर चुनाव नहीं हुए, क्योंकि दूसरे प्रत्याशी सत्ता पक्ष के प्रत्याशी के सामने उतरने की हिम्मत नहीं जुटा पाए थे। संभल और पवांसा ब्लाक में चुनाव हुआ था। पवांसा ब्लाक में सपा का ही प्रमुख चुनाव जीते थे, जबकि संभल ब्लाक से भाजपा के समर्थन से चुनाव लड़ रहे एक नरेंद्र सिंह पत्नी कुसुम ने चुनाव जीता था। अब 11 मार्च को प्रदेश में सत्ता परिवर्तन हुआ, तो भाजपा नेताओं ने प्रमुखी हथियाने का प्रयास करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले के एक ब्लाक में भाजपा नेता प्रमुखी हथियाने के लिए दिन रात में मेहनत में जुटे है। अब वह क्षेत्र पंचायत सदस्यों के घर-घर जाकर अपने पक्ष में करने का प्रयास कर रहे हैं। हालत यह हैं कि क्षेत्र पंचायत सदस्यों को भाजपा नेता ने दावत भी देने शुरू कर दी है। अगर हालात यही रहे हैं, तो जल्द ही वर्तमान ब्लाक प्रमुख के खिलाफ भाजपा नेता अविश्वास प्रस्ताव लाने का प्रयास करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed