फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Panthers beat Tigers by five wickets

Sambhal News: पैंथर्स ने टाइगर्स को पांच विकेट से हराया

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 29 Mar 2023 01:46 AM IST
विज्ञापन
Panthers beat Tigers by five wickets
चंदौसी (संभल)। पंडित हनुमान सिंह ट्राॅफी क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन बहजोई रोड स्थित मॉडल लॉ कॉलेज के मैदान पर किया जा रहा है। मंगलवार को चंदौसी टाइगर्स व चंदौसी पैंथर्स के बीच मुकाबला हुआ। पैंथर्स ने पांच विकेट से मैच जीत लिया। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार भुवनेंद्र कुमार को दिया गया।
विज्ञापन

मंगलवार को टॉस जीतकर टाइगर्स की टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। पहले खेलते टाइगर्स के खिलाड़ियों ने निर्धारित 25 ओवर में 182 रन बनाए। जिसमें गौरव आर्य ने 46, अंकुर ठाकुर ने 42 रनों का योगदान दिया। पैंथर्स की गेंदबाज उदित वार्ष्णेय व विकास माथुर ने दो-दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पैंथर्स के खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया और मात्र 17 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 185 रन बनाकर मैच जीत लिया। जिसमें भुवनेंद्र कुमार ने शानदार 73, विकास माथुर ने 47 रनों का सहयोग दिया। टाइगर्स के गेंदबाज अनमोल वार्ष्णेय ने तीन व प्रवीन यादव ने दो विकेट लिए। पैंथर्स ने पांच विकेट से मैच जीत लिया। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार भुवनेंद्र कुमार दिया गया। मैच में अम्पायरिंग संजय शर्मा, विमल कुमार, स्कोरर आदित्य रहे। इस अवसर पर कुश रावत, अश्विनी शर्मा, राजू बनर्जी, मोनू शर्मा, श्याम ठाकुर, रोबिन, शिखर, अमन, बॉबी, अक्षयदीप, दीपक, शोभित, आलोक, प्रदीप, मनोज आदि मौजूद रहे। अब टूर्नामेंट के अगले मैचों का आयोजन सीता रोड स्थित हनुमान सिंह ग्राउंड पर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed