{"_id":"65722e754f4138ea3d0491c3","slug":"panchayats-are-becoming-hi-tech-fees-will-be-collected-through-qr-code-sambhal-news-c-275-1-smbd1033-5625-2023-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: हाईटेक हो रहीं पंचायतें, क्यूआर कोड से वसूला जाएगा शुल्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: हाईटेक हो रहीं पंचायतें, क्यूआर कोड से वसूला जाएगा शुल्क
Fri, 08 Dec 2023 02:13 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Fri, 08 Dec 2023 02:13 AM IST
विज्ञापन
संभल। ग्राम पंचायत के कार्यालयों पर अब जन्म-मृत्यु, आय, जाति और निवास प्रमाण पत्र के लिए क्यूआर कोड से शुल्क वसूला जाएगा। इन प्रमाण-पत्रों के लिए निर्धारित शुल्क की प्राप्ति के लिए पंचायतों को क्यूआर कोड प्राप्त कराए गए हैं।
जिले के आठ विकास खंडों के 670 ग्राम पंचायतों में यह नई पहल शुरू की गई है। पंचायत राज विभाग ने ग्राम पंचायत भवनों में पंचायत भवन स्थापना के साथ ही जनसेवा केंद्रों से जुड़े कामों को भी किए जाने की व्यवस्था दी है। पंचायत कार्यालय पर पंचायत सहायकों के माध्यम से इन कामों को निपटाया जाएगा। पंचायतीराज विभाग की ओर से बैंकों से समन्वय करते हुए पंचायत कार्यालयों को क्यूआर कोड प्राप्त कराए गए हैं।
क्या होगा लाभ
क्यूआर कोड के माध्यम से पंचायत सहायक आवेदनकर्ता से शुल्क को सीधे खाता में प्राप्त कर सकेंगे। इससे आवेदनकर्ता को निर्धारित शुल्क ही अदा करना होगा और अधिक वसूली की आशंका पर विराम लगेगा। इतना ही नहीं, पंचायत भवन में कार्यरत सहायक की मदद से ग्रामीणों को पंचायत भवन में ही योजना से लाभान्वित करने के साथ आधार प्रमाणीकरण, ई-केवाईसी, विभिन्न प्रकार के ऑन आवेदन अपलोड करने समेत अन्य सुविधा दी जा रही है।
विज्ञापन
ग्रामीणों को गांव में ही सहूलियत दी जा सके, इसके लिए सभी पंचायत भवनों को हाईटेक बनाया गया है। पंचायत भवन से ग्रामीणों को सुविधा मिल रही है। शुल्क जमा करने में परेशानी की निजात दिलाने के लिए क्यूआर कोड से पंचायत भवन को लैस कराया गया है।
प्रेमपाल सिंह, बीडीओ, संभल।