फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Panchayat secretariats are locked, villagers' work is stuck

Sambhal News: पंचायत सचिवालयों पर ताले, घर बैठे मानदेय ले रहे सहायक, लोग परेशान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 23 Jun 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
Panchayat secretariats are locked, villagers' work is stuck
मढ़न। असमोली ब्लॉक क्षेत्र के गांवों में चाक-चौबंद व्यवस्थाओं के साथ संचालित होने का दम भरने वाले पंचायत सचिवालयों की कहानी धरातल पर अलग है। सचिवालयों पर कहीं ताले लटके रहते हैं तो कहीं पंचायत सहायक गायब रहते हैं। आरोप तो यह भी हैं कि, जो पंचायत सहायक नियुक्त हैं, वे महत्वपूर्ण काम नहीं कर पा रहे हैं। इससे ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं और सेवाओं का लाभ लेने में परेशानी हो रही है। मजबूरन ग्रामीणों को ब्लॉक, तहसील मुख्यालयों के चक्कर लगाने पड़ते हैं। जिससे उनका समय और पैसा दोनों बर्बाद हो रहा है।
विज्ञापन

यह समस्या अधिकारियों की लापरवाही और पंचायत सचिवों की अनुपस्थिति के कारण बनी हुई है। खास बात यह है कि पंचायत सचिवालयों के बंद रहने से विकास कार्यों और सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन पर भी असर है। वहीं, इस संबंध में ग्रामीणों द्वारा शिकायत करने के बावजूद भी स्थिति में सुधार नहीं हो रहा है। जिससे ग्रामीणों में रोष है। उनका कहना है कि पंचायत सचिवालयों के बंद रहने से जन्म प्रमाण पत्र, मृत्यु प्रमाण पत्र, विवाह प्रमाण पत्र जैसे जरूरी दस्तावेज बनवाने में भी देरी होती है। पंचायत मनमाने तरीके से काम करते हैं। ज्यादातर समय तो ताला ही लगा रहता है। (संवाद)
विज्ञापन

0000
यह बोले लोग
000
गांव में बना पंचायत सचिवालय सुविधाएं उपलब्ध कराने के स्थान पर असुविधाएं बढ़ा रहा है। पंचायत सहायक नियमित नहीं बैठती। किसी दिन आती है तो बिना सुविधा शुल्क लिए कोई काम नहीं करती। लोग परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोकेश, ढाक शहीद
000
खतौनी निकलवाने गए थे तो 100 रुपये लिए। वे आवास योजना के पात्र लाभार्थी हैं तो आवेदन कराने को भी कहा। इस पर दस हजार रुपये देने की मांग की गई। न देने पर आवेदन नहीं किया। इस बाबत 1076 पर कॉल की थी लेकिन कोई समाधान न मिला।
-कल्लू सिंह, ढाक शहीद।
000

दो साल से अधिक समय बीत गया, पर पंचायत सहायक को कभी सचिवालय पर बैठता नहीं देखा। काम होने पर ब्लॉक के चक्कर लगाने पड़ते हैं। पहले जैसी ही स्थिति है। कोई राहत नहीं मिली है। जबकि लाखों रुपये शासन ने खर्च किए।

मोहम्मद वसी, गुमसानी।
000
लाखों रुपये खर्च करके पंचायत सचिवालय का निर्माण जिस उद्देश्य से कराया, वह कोसों दूर है। न खतौनी मिल रही है और न जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र मिल रहे हैं। कई बार सक्षम स्तर पर शिकायत की गई है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
रितिक कुमार, गुमसानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed