फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   panchayat election

पंचायती चुनाव की चर्चा को लेकर प्रधान पद प्रत्याशी व समर्थक भिड़े, तीन घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 30 Apr 2021 11:22 PM IST
विज्ञापन
panchayat election
संभल/पवांसा। हयातनगर थाना क्षेत्र के गांव मुजफ्फरपुर में पंचायत चुनाव पर चर्चा को लेकर दो प्रत्याशियों के बीच विवाद हो गया। इसमें पथराव किया गया और लाठी डंडे चले। तीन लोग घायल हुए हैं। यह विवाद जुमे की नमाज के बाद हुआ। शुक्रवार को दोपहर 2 बजे करीब प्रधान पद के प्रत्याशी और समर्थकों में चुनाव की हार जीत को लेकर कहासुनी हो गई। बात ज्यादा बढ़ी तो लाठी-डंडे चले और पथराव किया गया। करीब 25 मिनट हुए पथराव में तीन लोग घायल हो गए। इसमें दोनों पक्ष के रफीक, अनस और फुरकान गंभीर रूप से घायल हो गए। एक पक्ष के प्रधान पद के प्रत्याशी पति खुर्शीद ने बताया कि दोपहर जुमे की नमाज के दौरान दूसरे पक्ष के लोग पंचायत चुनाव की चर्चा को लेकर बहस करने लगे थे ।वहां मौजूद जिम्मेदार लोगों ने जैसे-तैसे शांत किया। परिवार के चाचा की गुरुवार को मौत हो गई थी। उनको दफन करने के लिए कब्रिस्तान पहुंचे थे। जहां फिर प्रधान पद के चुनाव को लेकर नोकझोंक करने लगे। लौटते समय मारपीट कर दी। दूसरे पक्ष के शमीम हसन ने बताया कि कब्रिस्तान में दफन को परिवार के साथ पहुंचे थे। इतने में ही दूसरे पक्ष के प्रधान पद के प्रत्याशी मेरे परिवार के ही चचेरे भाई से जीत हार को लेकर बहस करने लगे थे। मेरे मना करने पर भी नहीं मान रहे थे। इसी बात को लेकर विवाद हुआ और मारपीट हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed