फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   panchayat election

पवांसा ब्लॉक में प्रत्याशियों ने चिह्न आवंटन की देरी होने पर किया हंगामा, पुलिस ने संभाला

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 22 Apr 2021 01:10 AM IST
विज्ञापन
panchayat election
संभल/पवांसा। ब्लॉक मुख्यालय पर टेबल नंबर 13 और 14 पर चिन्ह आवंटन न करने को लेकर प्रत्याशियों ने हंगामा शुरू कर दिया। हंगामे को देख मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी पहुंचे और प्रत्याशियों को बमुश्किल शांत किया। प्रत्याशियों ने आरओ की कार्यशैली को लेकर सवाल खड़े किए। बुधवार की शाम चिह्न आवंटन में देरी होने पर प्रत्याशियों ने हंगामा शुरू कर दिया। ग्राम पंचायत लहरा कमंगर क्षेत्र पंचायत सदस्य वार्ड 32 के प्रत्याशी ने आरोप लगाया कि उसकी स्लीप आरओ ने अपने पास रख ली। जबकि आरओ का स्लिप रखने का अधिकार नहीं है। जिसकी शिकायत ब्लॉक निर्वाचन अधिकारी से शिकायती पत्र देकर की गई और समाधान की मांग उठाई। इस दौरान प्रत्याशि यों ने आरओ पर कई आरोप लगाए। प्रत्याशियों की ब्लॉक निर्वाचन अधिकारी सुरेंद्र कुमार वार्ष्णेय से भी तीखी नोंकझोंक हुई। पुलिस ने किसी तरह हंगामा शांत कराया। तब मामला शांत हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed