फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   panchayat election

असमोली थाना क्षेत्र के गांवों में पुलिस ने पैदल मार्च कर नियमों के पालन का पाठ पढ़ाया

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 09 Apr 2021 12:31 AM IST
विज्ञापन
panchayat election
संभल। पंचायती चुनाव शांति पूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए पुलिस लगातार पैदल मार्च कर रही है। इस दौरान ग्रामीणों से आचार संहिता व कोविड की गाइडलाइन का पालन करने की अपील की जा रही है। साथ ही माहौल खराब करने वाले लोगों को चेतावनी दी गई है कि यदि माहौल खराब किया तो पुलिस सख्ती से निबटेगी। इसी क्रम में गुरुवार को असमोली में सीओ अरूण कुमार सिंह ने असमोली थाने की फोर्स को साथ लेकर पैदल मार्च किया। आचार संहिता का पालन करने की हिदायत दी और कोविड गाइडलाइन का पालन करने के लिए भी कहा। इस दौरान सीओ जिला बदर किए गए आरोपियों के घर भी पहुंचे और परिजनों से जानकारी की। पैदल मार्च शहबाजपुर कला, मंसूरपुर माफी व ओबरी में किया गया। थानाध्यक्ष रणवीर सिंह ने गांव बाबू खेड़ा, सैदपुर गंगू, मनौटा, हाजीपुर, सदीरनपुर, राजा गालबपुर, मदाला फतेहपुर, मवई ठाकरान में पैदल मार्च किया। ग्रामीणों से शांति बनाए रखने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed