फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   panchayat election result in sambhal

जिला पंचायत सदस्य चुनाव में पवांसा में भाजपा तो रजपुरा में सपा समर्थित प्रत्याशी आगे

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 04 May 2021 12:58 AM IST
विज्ञापन
panchayat election result in sambhal
संभल। जिले में जिला पंचायत सदस्य के परिणाम सोमवार की देर रात तक भी नहीं आ सके। पवांसा ब्लॉक में भाजपा समर्थित प्रत्याशी आगे बढ़त बनाए होने की जानकारी मिली। जबकि रजपुरा में सपा समर्थित प्रत्याशी भाजपा से आगे चल रहे हैं। जिले में जिला पंचायत सदस्य के 35 वार्ड हैं। सपा, भाजपा, बसपा और कांग्रेस ने अपने समर्थित प्रत्याशी मैदान में उतारे हैं। दो दिन से जिले में चल रही मतगणना के दौरान सोमवार की देर रात किसी भी जिला पंचायत सदस्य का परिणाम तो सामने नहीं आया लेकिन पवांसा ब्लॉक में सात वार्ड हैं उसमें तीन सीट पर भाजपा और एक सीट पर एआईएमआईएम समर्थित प्रत्याशी और एक पर सपा समर्थित प्रत्याशी आगे बढ़त बनाए हुए थे।
विज्ञापन

इन प्रत्याशियों का पीछा बसपा के प्रत्याशी कर रहे हैं। वहीं रजपुरा ब्लॉक के चार वार्ड से तीन पर सपा की बढ़त बनी हुई है। और एक पर निर्दलीय प्रत्याशी बढ़त बनाए हुए हैं। अन्य वार्ड पर आगे पीछे सभी दल के सदस्य चल रहे हैं। मंगलवार की दोपहर तक जिला पंचायत सदस्य के परिणाम आने शुरू होंगे।
विज्ञापन

सोमवार की देर रात कुछ ही वार्ड प्रत्याशियों का आगे पीछे का ज्यादा अंतर रहा है। हालांकि अभी मतगणना अभी जारी है। असमोली ब्लॉक में पांच वार्ड हैं। इसमें एक सीट पर भाजपा समर्थित प्रत्याशी बढ़त बनाए हुए हैं। अन्य चार वार्ड पर निर्दलीय प्रत्याशी बढ़त बनाए हुए हैं। सभी आठ ब्लॉक पर भाजपा, सपा और बसपा का मुकाबला है। कई वार्ड पर निर्दलीय भी प्रत्याशी दम से चुनाव लड़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed