{"_id":"6053a4ff8ebc3ee64703b369","slug":"panchayat-election-reservation-list-in-sambhal-sambhal-news-mbd383423426","type":"story","status":"publish","title_hn":"कौन सा पद किस वर्ग के लिए होगा आरक्षित, विकास खंड मुख्यालयों पर कल से जान सकेंगे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कौन सा पद किस वर्ग के लिए होगा आरक्षित, विकास खंड मुख्यालयों पर कल से जान सकेंगे लोग
विज्ञापन
संभल। ग्राम पंचायत सदस्य से लेकर जिला पंचायत सदस्य तक और प्रधानी से लेकर ब्लाक प्रमुख तक कौन सा पद किस वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है, इसका शनिवार को पता चल जाएगा। विकास खंड मुख्यालयों और जिला मुख्यालय पर शनिवार को आरक्षण की अनंतिम सूची चस्पा होगी। इसके कोई भी देख सकेगा।
हाईकोर्ट ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए तैयार 2021 के आरक्षण फार्मूले को खारिज कर दिया था। अब 2015 के आरक्षण को आधार मानकर चक्रानुक्रम प्रक्रिया से नया आरक्षण होगा। जिले की अधिकतर सीटों का आरक्षण बदलना तय है। कौन सा पद किस वर्ग के लिए आरक्षित किया गया, इसी पर सबकी निगाह लगी है।
जिला पंचायत राज अधिकारी जाहिद हुसैन ने बताया कि 20 मार्च को जिला मुख्यालय और विकास खंड मुख्यालयों पर आरक्षण की सूची चस्पा की जाएगी। इसे देखकर 23 मार्च तक लोग आपत्ति दाखिल कर सकेंगे। आपत्तियों का निस्तारण 24 व 25 मार्च को जिला स्तरीय कमेटी करेगी। जिलाधिकारी की अध्यक्षता वाली कमेटी में जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी भी शामिल हैं।
विज्ञापन
आरक्षण की अंतिम सूची का प्रकाशन करने के लिए 26 मार्च को जिला मजिस्ट्रेट की ओर से सूची पंचायत राज निदेशालय को प्रेषित की जाएगी। जिले में 630 ग्राम पंचायतें, आठ विकास खंड, 853 क्षेत्र पंचायत और 35 जिला पंचायत सदस्य के पद हैं। इन पदों के लिए चुनाव होना है।