{"_id":"60904e178ebc3e8d3a6ee978","slug":"panchayat-election-in-sambhal-sambhal-news-mbd388099026","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतगणना के बाद कहीं खुशी, कहीं गम के हालात साफ नजर आए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतगणना के बाद कहीं खुशी, कहीं गम के हालात साफ नजर आए
विज्ञापन
चंदौसी/बबराला। जहां जीतने पर प्रधान बनने की खुशी उनके चेहरे पर साफ थी वहीं दूसरी ओर हार का दंश झेलने वाले चुपचाप मतदान केंद्र से खिसक रहे थे। जबकि जो नजदीकी अंतर से हार रहे थे, वह फिर से गिनती कराने की जुगत में लगे रहे।
मतगणना के समय जीत हार के अब तक लग रहे आंकड़ों की भी पोल खुल गयी। समर्थक भी वोटों की गड्डी देखकर खिसकते नजर आए। प्रत्याशी किसने वोट दिए किसने नहीं किसने विश्वासघात किया। इसकी चर्चा करते नजर आए। जो समर्थक जीत हार की शर्तें लगा रहे थे, उनको भी परिणाम के बाद अनुमान लग गया।
चुनाव में पानी की तरह पैसा बहाने वाले हार के बाद सिर पकड़कर मतगणना स्थल पर बैठ गए। उनके एजेंट उन्हें पकड़कर बाहर ले गए। जबकि जीतने वाले खुशी में झूमते नजर आए।
विज्ञापन
चुनाव जीतने वाले प्रधान दूसरे जीतने वाले प्रधान को गले लगाकर बधाई दे रहे हैं। जनता ने अपना फैसला सुना कर सभी के भाग्य का फेसला कर दिया। जीत के बाद कही खुशी तो कहीं गम की स्थिति साफ नजर आ रही है। मतगणना का पूरा परिणाम आना बाकी है।