{"_id":"608082778ebc3ec35c204c0a","slug":"panchayat-election-in-sambhal-chandausi-news-mbd387047458","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला पंचायत सदस्य पद दावेदारों ने लिया पर्चा वापस, 520 योद्धा मैदान में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला पंचायत सदस्य पद दावेदारों ने लिया पर्चा वापस, 520 योद्धा मैदान में
विज्ञापन
चिंदौसी। जिला पंचायत सदस्य पद के लिए नाम वापसी के दौरान 35 प्रत्याशियों ने अपने पर्चे वापस ले लिए हैं। अब चुनाव मैदान में 485 प्रत्याशी रह गए हैं। देर शाम सभी प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित कर किए गए। चुनाव चिह्न मिलते ही प्रत्याशी पुरजोर तरीके से प्रचार में जुट गए हैं।
संभल जनपद में त्रिस्तरीय पंचायत में जिला पंचायत सदस्य के नामांकन की प्रक्रिया कलक्ट्रेट में जिला कृषि रक्षा इकाई कार्यालय में चल रही है। नामांकन पत्रों की जांच के बाद 520 प्रत्याशी मैदान में थे, बुधवार को सभी वार्डों में 35 प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्र वापस ले लिए हैं। कक्ष एक के सहायक निर्वाचन अधिकारी/डिप्टी कमिश्नर वाणिज्यकर संजीव कुमार ने बताया कि नाम वापसी वार्ड संख्या एक से तीन, वार्ड संख्या दो से एक, वार्ड संख्या चार से एक, वार्ड संख्या पांच से एक, वार्ड संख्या आठ से एक प्रत्याशी ने अपना पर्चा वापस लिया है। कक्ष संख्या दो सहायक निर्वाचन अधिकारी/डीएसटीओ रतनेश कुमार ने बताया कि वार्ड संख्या 11 से एक, वार्ड 12 से चार, वार्ड 13 से एक, वार्ड 14 से दो, वार्ड 15 से तीन, वार्ड 16 से तीन, वार्ड 18 से चार प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्र वापस लिए गए हैं। कक्ष संख्या तीन के सहायक निर्वाचन अधिकारी/एक्सईएन सिंचाई सुशील कुमार ने बताया कि वार्ड संख्या 19 से तीन, वार्ड 20 से एक, वार्ड 21 से एक, वार्ड 22 से दो, वार्ड 23 से दो, वार्ड 25 से एक प्रत्याशी ने अपना नामांकन पत्र वापस लिया है। कक्ष संख्या चार के सहायक निर्वाचन अधिकारी/अधिशासी अधिकारी जलनिगम एमके गुप्ता ने बताया कि वार्ड 28 से 35 तक किसी भी प्रत्याशी ने अपना पर्चा वापस नहीं किया है। सभी 102 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। उन्हें चुनाव चिह्न आवंटित कर दिए गए हैं।