{"_id":"571928ba4f1c1bd4518b4cdf","slug":"palika-board-meeting","type":"story","status":"publish","title_hn":"सवा तीन करोड़ के लाभ का बजट पारित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सवा तीन करोड़ के लाभ का बजट पारित
अमर उजाला ब्यूरो/चंदौसी
Updated Fri, 22 Apr 2016 12:53 AM IST
विज्ञापन
पालिका बोर्ड की बैठक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर पालिका परिषद बोर्ड की हंगामेदार बैठक में गुरुवार को वर्ष 2016-17 के 1.10 अरब रुपये के आय-व्यय के बजट को स्वीकृति दी गई। 56.74 करोड़ रुपये आय के सापेक्ष 53.59 करोड़ के व्यय का बजट पेश किया गया।
पालिका के स्वामित्व वाली भूमि पर वाहनों में लोडिंग-अनलोडिंग पर सर्विस चार्ज लगाने समेत पालिका की आय बढ़ाने के प्रस्तावों को मंजूरी नहीं मिलने से झटका लगा है। कुछ सभासदों ने जमकर हंगामा किया। अभद्र भाषा शैली से सदन की गरिमा भी धूमिल होती नजर आई।
नगर पालिका परिषद की बोर्ड बैठक पूर्वाह्न 11 बजे शुरू हुई। गत वर्ष की बैठक की पुष्टि के दौरान पिछले प्रस्तावों का क्रियान्वयन न होने पर हंगामा हुआ। हंगामें और शोरशराबे के बीच करीब अपराह्न एक बजे बैठक शुरू हो सकी।
विज्ञापन
अध्यक्ष डा. पूूूनम चौधरी की अनुमति के बाद अधिशासी अधिकारी एसके गौतम ने एजेंडा पढ़कर सुनाया। एजेंडे में शामिल कुल 11 प्रस्तावों में से आठ को बोर्ड की मंजूरी मिल सकी। तीन प्रस्ताव नामांजूर किए गए हैं। बोर्ड की बैठक में सभासदों ने पालिका प्रशासन पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए गए।
सभासदों के आक्रामक तेवरों के सामने पालिका प्रशासन मौन दिखा। चूने की खरीद, प्रकाश व्यवस्था के लिए उपकरणों की खरीद और फ्रिज में घोटाले की जांच की मांग की गई है। अध्यक्ष डा. पूनम चौधरी ने सभासदों को नगर के विकास और नगरवासियों के हित में हर संभव प्रयास करने का भरोसा दिलाया गया है।
जलकल अभियंता, सफाई निरीक्षक समेत सभासद संगीता यादव, मेघमाला, बीना दयाल, मीना, जमाल आरा, कल्पना मिश्रा, तरुण नीरज, कुलदीप वार्ष्णेय, नजर मोहम्मद, विनोद कुमार, अली मोहम्मद, सुशील बाबू, देवेश मौर्य, विजयपाल यादव रहे। रमा शर्मा व फरीदा बेगम हस्ताक्षर कर चली गईं। अनुराग गर्ग और शिखा शर्मा बैठक में अनुपस्थित रहे।