फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Painter going to pick up sister on Rakshabandhan dies in accident

Sambhal News: रक्षाबंधन पर बहन को लेने जा रहे पेंटर की हादसे में मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 31 Aug 2023 01:20 AM IST
विज्ञापन
Painter going to pick up sister on Rakshabandhan dies in accident
चंदौसी। संभल रोड पर गांव सरथल खेड़ा के पास बाइकों की टक्कर हो गई। हादसे में थाना हजरतनगर गढ़ी के गांव गांव बरखेड़ा निवासी शिवम 18 वर्ष की मौत हो गई और मृतक का तहेरा भाई गब्बर व दूसरी बाइक पर सवार गांव नगला गुर्जर निवासी अमरजीत घायल हो गए। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

थाना हजरत नगर गढ़ी क्षेत्र के गांव बरखेड़ा निवासी शिवम पेंटर का काम करता था। बुधवार की शाम वह रक्षाबंधन के त्योहार के लिए अपनी लेने के लिए उसकी ससुराल गांव खेडा खास जा रहा था। बाइक पर उसकी तहेरा भाई गांव भी था। चंदौसी संभल मार्ग पर गांव सरथल खेडा के पास उनकी बाइक दूसरी बाइक से टकरा गई।
विज्ञापन

हादसे में शिवम, गब्बर व दूसरी बाइक पर सवार गांव नगला गुर्जर निवासी अमरजीत घायल हो गए। तीनों को गंभीर हालत में सीएचसी चंदौसी लाया गया। वहां चिकित्सकों ने शिवम को मृत घोषित कर दिया। अन्य दोनों घायलों को उपचारित किया गया। मृतक काम करके परिवार के पालन पोषण में मदद करता था। सूचना पर परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। वहां से अमरजीत के परिजन उसे अन्य स्थान पर उपचार कराने की बात कहकर अपने साथ ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed