फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Paddy is being sold at commission agents, farmers are upset with the rules at the centers

Sambhal News: आढ़तों पर बिक रहा धान, केंद्रों पर किसान नियमों से परेशान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 29 Oct 2025 01:55 AM IST
विज्ञापन
Paddy is being sold at commission agents, farmers are upset with the rules at the centers
संभल मंडी समिति में क्रय केंद्र पर धान की सफाई करते मजदूर। संवाद
संभल। जिले में सरकारी क्रय केंद्रों पर अब तक सिर्फ 4094 एमटी धान खरीद हुई है। जबकि लक्ष्य 66 हजार एमटी धान खरीद का है। दूसरी तरफ आढ़तों पर रोजाना हजारों क्विंटल धान बिक रहा है। डिप्टी आरएमओ का कहना है कि आढ़तों पर किसी भी तरह का धान खरीदा जा रहा है। जबकि सरकारी क्रय केंद्रों पर मोटा और ग्रेड ए धान खरीदे जाने के कई मानक हैं। इसी वजह से किसान आढ़तों पर धान बेचने जा रहे हैं।खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में संभल जिले में धान खरीद के लिए 44 क्रय केंद्र खोले गए। इन क्रय केंद्रों का संचालन 3 अक्तूबर से शुरू हुआ। शुरुआत से ही क्रय केंद्रों पर धान खरीद धीमी रही जबकि तब से लेकर अब तक आढ़तों पर जमकर धान की खरीदारी हो रही है। मंगलवार को संभल मंडी समिति में आरएफसी के एक क्रय केंद्र पर अब तक 500 क्विंटल, दूसरे क्रय केंद्र पर 650 क्विंटल, तीसरे क्रय केंद्र पर 600 क्विंटल और एफसीआई के चौथे क्रय केंद्र पर 150 क्विंटल धान खरीदे जाने की बात सामने आई।
विज्ञापन

डिप्टी आरएमओ संजीव कुमार राय ने बताया कि जिले में 4094 एमटी धान खरीदा गया है। सरकारी क्रय केंद्रों पर धान खरीद धीमी होने के सवाल पर डिप्टी आरएमओ ने कहा कि क्रय केंद्रों पर मोटा धान खरीद के मानक हैं। इस तरह के धान में 17 प्रतिशत से ज्यादा नमी होनी चाहिए और न ही धान पांच प्रतिशत से अधिक डैमेज हो। ग्रेड ए धान के दाने की लंबाई और मोटाई का नियम भी है। वहीं आढ़तों पर किसी भी तरह का धान खरीदा जा रहा है। उन्होंने कहा कि क्रय केंद्रों पर 31 जनवरी तक धान खरीद की जानी है। धान खरीद का लक्ष्य हासिल होने की पूरी उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed