फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Paddy arrivals begin at centres, but hopes of good prices remain unfulfilled

Sambhal News: केंद्रों पर धान की आवक शुरू पर अच्छे भाव की उम्मीद अधूरी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 22 Sep 2025 02:38 AM IST
विज्ञापन
Paddy arrivals begin at centres, but hopes of good prices remain unfulfilled
संभल में हसनपुर मार्ग पर लगी धान लदी ट्रैक्टर ट्रालियों की लाइन। संवाद
संभल। संभल मंडी समिति में किसान ट्रैक्टर ट्रालियों से धान लेकर पहुंचने लगे हैं। अभी सिर्फ आढ़तों पर ही धान बिक रहा है। किसानों को प्रति क्विंटल धान का दाम 2300 रुपये तक मिल रहा है। हालांकि किसान इस भाव से संतुष्ट नहीं है। किसानों का कहना है कि करीब 2600 रुपये का भाव होना चाहिए। फिर भी किसान आलू की बुआई के लिए खेतों को खाली करने में जुट गए हैं। खेतों में तैयार हो चुकी धान की फसल की कटाई और फिर निकासी के बाद अब किसानों ने उसे बेचने के लिए कदम उठाए दिए हैं। किसान अभी व्यापारियों को धान बेच रहे हैं। रविवार को सुबह पांच बजे से ही संभल में मंडी समिति पर धान लदी ट्रैक्टर ट्रालियों की कतारें लग गई। धीरे-धीरे ट्रैक्टर ट्रालियां आगे बढ़ते हुए आढ़तों तक पहुंचीं तो वहां धान को देखकर उसका भाव बताया गया।
विज्ञापन

आढ़तियों ने किसानों से प्रति क्विंटल धान 2300 तक में खरीदने की बात कही। हालांकि कई किसान इस भाव से संतुष्ट नहीं थे लेकिन खेतों में आलू की बुआई की तैयारी करने के लिए धान बेचते रहे। आलम यह रहा कि दोपहर में एक बजे भी मंडी समिति पर कई ट्रैक्टर ट्रालियां कतार में खड़ी नजर आईं।
विज्ञापन

किसानों का कहना रहा कि धान की पैदावार में जितनी लागत लगाई है वह भाव से नहीं निकल रही। प्रति क्विंटल धान का भाव 2600 रुपये हो तो फायदा होगा। किसानों ने यह भी कहा कि आलू की बुआई करनी है, इसलिए रुपये भी चाहिए। आलू की फसल की तैयारी तभी कर पाएंगे जबकि धान की फसल बिक जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

0000000000


मंडी समिति के बाहर जाम के हालात, सुरक्षा का नहीं इंतजाम
संभल। हसनपुर मार्ग पर मंडी समिति है। रविवार को सुबह से लेकर दोपहर तक धान की ट्रैक्टर ट्रालियों के कारण मंडी समिति के बाहर जाम के हालात बने रहे। दूसरे वाहनों को मार्ग से निकलने में परेशानी हुई। यहां सुरक्षा का इंतजाम नजर नहीं आया। यातायात प्रभारी दुष्यंत कुमार ने कहा कि जब तक धान की खरीद मंडी समिति पर होगी, तब तक पुलिस की व्यवस्था वहां रहेगी। यातायात व्यवस्था के लिए धान की ट्रैक्टर ट्रालियों की लाइन पुलिस ने ही लगवाई है।
0000000000

सरकारी क्रय केंद्रों पर एक अक्टूबर से होगी धान खरीद
संभल। खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में प्रशासन और खाद्य विभाग ने जनपद संभल में 41 क्रय केंद्र निर्धारित किए हैं। एक अक्टूबर से 31 जनवरी तक धान की खरीद की जानी है। इस वर्ष कॉमन धान का भाव 2369 रुपये प्रति क्विंटल और ग्रेड ए धान का भाव 2389 रुपये प्रति क्विंटल है। डिप्टी आरएमओ संजीव कुमार राय ने कहा कि 1 अक्टूबर से सरकारी क्रय केंद्रों पर नियमानुसार धान की खरीद शुरू कराई जाएगी।
0000000000


.धान बेचने के लिए मंडी समिति आए हैं। सुबह से दोपहर हो गई है लेकिन अभी नंबर नहीं आया है। धान का अच्छा भाव मिलने पर ही फायदा होगा। करीब 25 क्विंटल धान बेचना है। अमर सिंह बैनीपुर चक
0000000000

.मंडी समिति में प्रति क्विंटल धान का भाव 2300 रुपये मिल रहा है, जिससे उम्मीद पूरी नहीं हो रही है। धान का भाव बढ़कर मिला तो राहत मिलती। आढ़त पर धान बेचना मजबूरी है। लोकेंद्र, घंसूरपुर
.मैं करीब 30 क्विंटल धान लेकर आया हूं। धान का भाव करीब 2500 रुपये मिलना चाहिए था लेकिन ऐसा नहीं हो रहा। आलू फसल की तैयारी करने के लिए धान बेचना पड़ रहा है। मोहरपाल गंगहेटा0000000000

कोट -
.बड़ी उम्मीद के साथ धान की पैदावार की लेकिन अब भाव उम्मीद के मुताबिक नहीं मिल रहा। धान का भाव 2600 रुपये प्रति क्विंटल मिलने पर ही कुछ फायदा नजर आ सकता है। राहुल, भारतल सिरसी

---------
.अभी खेत में कटाई के बाद धान सीधे मंडी समिति लाया जा रहा है। धान गीला भी है। दो चार दिन धूप लगेगी तो धान का भाव 2400 रुपये से अधिक ही जाएगा। मोहित फौजदार, मंडी समिति सचिव
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed