फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Outpost incharge and Thela Swami clashed

Sambhal News: चौकी इंचार्ज और ठेला स्वामी में हुई नोकझोंक

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jun 2023 12:58 AM IST
विज्ञापन
Outpost incharge and Thela Swami clashed
चंदौसी। कैथल गेट से 20 कदम दूर चौराहे से चाऊमीन का ठेला हटाने को लेकर चौकी इंचार्ज व ठेला स्वामी की नोकझोंक हो गई। आरोप है कि पुलिस ने उसका ठेला पलट दिया। इसको लेकर वहां हंगामा खड़ा हो गया। सूचना पर सीओ पर सीओ मौके पर पहुंचे। ठेला स्वामी को पुलिस थाने आई, वहां दोनों पक्षों में समझौता हो गया।
विज्ञापन

मोहल्ला कच्चा कटरा निवासी पंकज कैथल गेट स्थित पुलिया पर चाउमीन का ठेला लगाता है। सोमवार को शाम सात बजे कैथल गेट पुलिस चौकी इंचार्ज अमित कुमार वहां पहुंचे। उन्होंने चौराहे पर जाम लगने की बात कहते हुए ठेला हटाने को कहा। इस पर ठेला स्वामी ने शहर में अन्य स्थानों पर खड़े ठेले हटवाने की बात कही। इसी बात पर दोनों में नोकझोंक हो गई।
विज्ञापन

परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने उसका चाऊमीन का ठेला पलट दिया। इसके बाद वहां हंगामे की स्थिति बन गए। ठेला स्वामी के परिजन व अन्य लोग वहां पहुंच गए। पुलिस ठेला स्वामी को पुलिस कैथल गेट चौकी ले आई। वहां से थाने ले आई। सूचना पर सीओ डॉ. प्रदीप कुमार मौके पर पहुंच और ठेला स्वामी के परिजनों को समझाने का प्रयास किया। बाद में थाने में दोनों पक्षों में समझौता हो गया। ठेला स्वामी को छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed