फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Out of 2575 students in TGT exam, 2217 appeared, 358 were absent

टीजीटी परीक्षा में 2575 विद्यार्थियों में से 2217 ने दी परीक्षा, 358 रहे अनुपस्थित

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 07 Aug 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
Out of 2575 students in TGT exam, 2217 appeared, 358 were absent
संभल के शंकर भूषण शरण जनता इंटर कालेज में टीजीटी की परीक्षा देने के बाद बाहर निकलते परीक्षार्थी। - फोटो : SAMBHAL
संभल/चंदौसी। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक की लिखित परीक्षा का आयोजन शनिवार को जिले के तीन केेंद्रों पर किया गया। संभल के शंकर स्कूल और चंदौसी के एसएम इंटर कॉलेज व चंदौसी इंटर कॉलेज में यह परीक्षा शांति पूर्वक संपन्न हुई। इस दौरान पुलिस प्रशासन के अधिकारियों ने बेहद सख्ती बरती। गहन चेकिंग के बाद ही परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्रों में प्रवेश दिया गया।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज कुमार आर्य ने बताया कि कला, विज्ञान, गृह विज्ञान, संस्कृत, सिलाई, जीव विज्ञान, अंग्रेजी व वाणिज्य विषय प्रशिक्षित स्नातक शिक्षिक (टीजीटी) लिखित परीक्षा की पहली पाली सुबह साढ़े नौ बजे साढ़े 11 बजे तक हुई। वहीं, दूसरी पाली दोपहर ढाई बजे से शाम साढ़े चार बजे तक रही। संभल के शंकर भूषण शरण जनता इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र पर पहली पाली में 480 में से 422 ने परीक्षा दी, जबकि 58 गैरहाजिर रहे। वहीं, दूसरी पाली में 480 में से 432 उपस्थित हुए जबकि 48 अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

दूसरी ओर, चंदौसी के एसएम इंटर कॉलेज में प्रथम पाली में 480 में से 418 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 62 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में 480 में से 422 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए और 58 गैर हाजिर रहे। चंदौसी इंटर कॉलेज में प्रथम पाली में 181 परीक्षार्थियों में से 146 ने परीक्षा दी, जबकि 35 परीक्षार्थी गैर हाजिर रहे। जबकि दूसरी पाली में 474 में से 377 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी और 97 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed