{"_id":"68d1b7296565aa67b10010de","slug":"opposed-the-construction-of-the-drain-gave-a-complaint-letter-to-the-dm-sambhal-news-c-204-1-chn1003-123197-2025-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: नाला निर्माण का किया विरोध, डीएम को दिया शिकायतीपत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: नाला निर्माण का किया विरोध, डीएम को दिया शिकायतीपत्र
विज्ञापन
बनियाठेर। ब्लॉक बनियाखेड़ा के गांव फरीदपुर में जलभराव की समस्या से निजात दिलाने के लिए ब्लॉक प्रमुख की निधि से नाला निर्माण किया जा रहा है। लेकिन नाले के बहाव की दिशा को लेकर गांव में विवाद खड़ा हो गया। सोमवार को ग्रामीणों ने नाला निर्माण कार्य का विरोध कर नारेबाजी की। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को समझा बुझाकर मामले को शांत किया।
गांव फरीदपुर में सोमवार को नाला निर्माण कार्य का कुछ ग्रामीणों ने विरोध कर जमकर नारेबाजी की। ग्रामीणों का कहना है कि गांव के ही कुछ प्रभावशाली व्यक्तियों के द्वारा जानबूझकर नाला निर्माण कराकर नाले का पानी दलित बस्ती की ओर किए जाने का प्रयास किया जा रहा है। इससे बस्ती में जलभराव की समस्या हो जाएगी और बस्ती के लोगों के बीमार होने की संभावना भी काफी हद तक बढ़ जायेगी। जबकि दलित बस्ती में एक छोटा स्वास्थ्य केंद्र भी बना हुआ है।
गांव के प्रीतम सिंह ने बताया कि पहले से जिस दिशा में गांव का पानी जाता था, उसी दिशा में नाला निर्माण किया जाना चाहिए। इस मामले में ग्रामीणों ने डीएम को शिकायतीपत्र भेजकर नाला निर्माण रुकवाने की मांग की। इस मौके पर हरपाल सिंह, केदार सिंह, विजय सिंह, रन सिंह, दिनेश, प्रशांत, रूप सिंह, अंकित, हाकम सिंह, सौदान सिंह, निर्देश, सीमा आदि मौजूद रही।