{"_id":"6802b14efd923ea53d09e026","slug":"operators-of-two-factories-making-fake-mobil-and-grease-arrested-sambhal-news-c-204-1-chn1003-119321-2025-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: नकली मोबिल और ग्रीस बनाने वाली दो फैक्टरियों के संचालक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: नकली मोबिल और ग्रीस बनाने वाली दो फैक्टरियों के संचालक गिरफ्तार
विज्ञापन
आरोपी फैक्टरी संचालक।
- फोटो : आरोपी फैक्टरी संचालक।
बहजोई/बनियाठेर(संभल)। थाना बहजोई और बनियाठेर क्षेत्र में नामचीन कंपनियों के नाम से नकली मोबिल ऑयल और ग्रीस बनाने वाली फैक्टरियों के दो संचालकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। अवैध रूप से संचालित दोनों फैक्टरी और गोदाम से बड़ी मात्रा में नामचीन कंपनियों की तरह स्टीकर समेत नकली मोबिल ऑयल समेत भारी मात्रा में प्लास्टिक की केन, पैकिंग करने के उपकरण आदि बरामद किए हैं।
शुक्रवार को एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि पुलिस को यह सूचना प्राप्त हुई कि बहजोई व बनियाठेर क्षेत्र में प्रतिष्ठित कंपनियों के नकली इंजन ऑयल, ग्रीस व लुब्रिकेंट बनाने की फैक्टरी अवैध रूप से संचालित हैं। सूचना पर पुलिस ने दोनों ही थाना बनियाठेर के बेहतरी फाटक के निकट कंथरी रोड पर आइसक्रीम फैक्टरी के पास एक स्कूलनुमा भवन में संचालित नकली मोबिल ऑयल की फैक्टरी और बहजोई में बंबा रोड के पास स्थित गोदाम पर ऑयल कंपनी के प्रतिनिधियों के साथ चेकिंग की। दोनों के गोदामों में भिन्न-भिन्न कंपनियों के ऑयल के कार्टन, बोतल/पाऊच व ऑयल मिक्सिंग व पैकेजिंग की मशीनें, हजारों खाली डिब्बे, ढक्कन, स्टीकर आदि मिले।
बहजोई के बंबा रोड पर संचालित फैक्टरी के संचालक आरोपी आशीष वार्ष्णेय निवासी नया बाजार बहजोई और थाना बनियाठेर के कंथरी रोड पर संचालित फैक्टरी के संचालक आरोपी प्रतीक गुप्ता निवासी गली नंबर छह सीता रोड चंदौसी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से नकली मोबिल ऑयल, मोबिल ऑयल बनाने व पैकिंग के उपकरण, लैपटॉप, प्रिंटर, फोन, नकली ऑयल डिस्ट्रीब्यूशन में प्रयुक्त वाहन बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
थाना बहजोई और थाना बनियाठेर में आरोपियों के खिलाफ कॉपी राइट समेत बीएनएस की संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। खुलासे के दौरान एएसपी दक्षिणी अनुकृति शर्मा, सीओ बहजोई डॉ. प्रदीप कुमार व सीओ चंदौसी आलोक सिद्धू मौजूद रहे।
-- -- -- -- -- -- -- -
प्रयोग किए हुए मोबिल से तैयार करते थे माल
बहजोई के नया बाजार निवासी आरोपी आशीष वार्ष्णेय व चंदौसी निवासी आरोपी प्रतीक गुप्ता ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि वह अपने अन्य साथियों की मदद से प्रयोग किया हुआ मोबिल ऑयल खरीद लेते हैं। उसमें अन्य केमिकल व रंग मिलाकर ब्रांडेड कंपनियों की नकल जैसा मोबिल ऑयल गोदाम में तैयार करके ब्रांडेड कंपनी के डिब्बे, स्टीकर और उपकरणों की मदद से सील करके नकली माल को असली बताकर आसपास की दुकानों पर तथा अन्य जनपदों में अपने साथी डिस्ट्रीब्यूटर को बेचते हैं। जो भोले भाले ग्राहकों को असली बताकर फुटकर में बेचकर भारी मुनाफा कमाते हैं। आरोपी आशीष के पास आपसन कंपनी ऑयल बनाने का लाइसेंस है। आपसन कंपनी की आड़ में वह अन्य नामचीन कंपनियों बजाज, हीरो, कैस्टोल, बूडोल, सुपर एक्टिव, किसान शक्ति, बीको, मैक्स, बोस, स्पीड पावर, एमरान आदि के ब्रांडेड कंपनियों के नाम से नकली मोबिल बेच कर मोटा मुनाफा कमाता था।
-- -- -- -- -- -
दिल्ली से खरीद कर लाते थे बारदाना और पैकिंग का सामान
आरोपी आशीष ने पुलिस को बताया कि स्टीकर व बारदाना/पैकिंग आदि भिन्न-भिन्न साइज में सामान दिल्ली से खरीद कर लाता है। बताया कि वह आपसन कंपनी की आड़ में अन्य कंपनियों के अपने गोदाम में ऑयल तैयार कर डिब्बे में भरकर भिन्न भिन्न जगह बाजारों में सप्लाई कर देता है। प्रतीक गुप्ता ने पुलिस को बताया कि उसके पास लोकल या असली कंपनी के मोबिल ऑयल बनाने का कोई लाइसेंस नहीं है।
-- -- -- -- --
बिलारी के शहनवाज के संपर्क में आने पर शुरू किया कारोबार
आरोपी आशीष वार्ष्णेय और प्रतीक गुप्ता ने पुलिस को पूछताछ के दौरान बताया कि कुछ वर्षों पहले वह बिलारी के मोहल्ला अब्दुल्ला निवासी शहनवाज के संपर्क में आए थे। तब ही नकली मोबिल ऑयल बनाने का कारोबार शुरू किया। इसके बाद इस कारोबार को करने वाले लोग जुड़ते गए। बताया कि यह कार्य हम अपने अन्य साथियों शहनावाज और उसके साथी शकील, मो. इमरान निवासी मोहल्ला अब्दुल्ला बिलारी, मो. हिलाल निवासी ग्राम रतनपुर थाना पाकबड़ा, फिरोज निवासी करूला थाना कटघर मुरादाबाद, आरिफ निवासी मुरादाबाद के साथ करते हैं।
-- -- -- -- -- -- --