फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Operation Dahan: Material worth Rs 93.72 lakh destroyed

आपरेशन दहन : नष्ट कराए गए 93.72 लाख के मादक पदार्थ

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 16 May 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
Operation Dahan: Material worth Rs 93.72 lakh destroyed
संभल। आपरेशन दहन में पुलिस ने शुक्रवार को 15 अभियोगों में बरामद 91.280 किलोग्राम मादक पदार्थ नष्ट कराए। इनका अनुमानित मूल्य 93,72,500 रुपये बताया गया है।
विज्ञापन

पुलिस महानिदेशक के आदेश के क्रम में ऑपरेशन दहन के अंतर्गत थाना बहजोई, चंदौसी, नखासा, धनारी से संबंधित कुल 15 अभियोगों में न्यायालय के आदेशानुसार अवैध मादक पदार्थों (डोडा, स्मैक आदि) का विनिष्टीकरण कराया गया। पुलिस के मुताबिक पर्यावरण संरक्षण और सुरक्षा नियमों को ध्यान में रखते हुए उच्च क्षमता वाले इंसीनरेटर के माध्यम से बबराला में मादक पदार्थों को नष्ट किया गया। संपूर्ण विनिष्टीकरण प्रक्रिया अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) मनोज कुमार रावत की उपस्थिति एवं गठित ड्रग डिस्पोजल कमेटी की निगरानी में हुई। फोटो एवं वीडियोग्राफी भी कराई गई। प्रभारी नारकोटिक्स निरीक्षक कश्मीर सिंह यादव भी उपस्थिति रहे। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed