फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   one person dies in road accident

बेकाबू ट्रैक्टर-ट्राली ने रिश्तेदारी से लौट रहे ग्रामीण को मारी टक्कर, उपचार के दौरान मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 28 Apr 2021 12:22 AM IST
विज्ञापन
one person dies in road accident
संभल। रिश्तेदारी से लौट रहे मोपेड सवार दो ग्रामीणों को बेकाबू ट्रैक्टर-ट्राली ने टक्कर मार दी। इसमें एक ग्रामीण की मौत हो गई। हादसे की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। आरोपी चालक की तलाश की जा रही है। सोमवार की रात आठ बजे करीब असमोली थाना क्षेत्र के गांव मथना निवासी रामदास पुत्र हरिदास अपने साथी के नरोत्तमदास के साथ मोपेड से सवार होकर घर लौट रहे थे।
विज्ञापन

रास्ते में ट्रैक्टर-ट्राली ने टक्कर मार दी। इसमें रामदास गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने मुरादाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक के बेटे शिव ओम ने बताया कि उसके पिता और नरोत्तम दास गांव शिवपुरी रिश्तेदारी में सोमवार को मोपेड से गए थे। रात को घर लौट रहे थे। रास्ते में अज्ञात चालक ने ट्रैक्टर-ट्राली से टक्कर मार दी। इसमें नरोत्तमदास मामूली घायल हुआ और उसके पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार के लिए मुरादाबाद के निजी अस्पताल ले गए। जहां उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। थानाध्यक्ष रणवीर सिंह ने बताया कि आरोपी चालक की तलाश की जा रही है। जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed