{"_id":"61059d1d8ebc3eba8d54ec33","slug":"one-person-dies-in-road-accident-in-sambhal-sambhal-news-mbd3977104116","type":"story","status":"publish","title_hn":"अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संभल। बाइक सवारों को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इसमें एक युवक की मौत हो गई। जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसका उपचार चल रहा है। देर रात तक शव पोस्टमार्टम के लिए नहीं गया था।
शनिवार की रात आठ बजे करीब संभल-चंदौसी मार्ग पर स्थित सैफखां सराय के नजदीक बाइक सवारों को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इसमें संभल कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला चौधरी सराय निवासी अख्तर का 18 वर्षीय बेटे शब्बू की मौत हो गई। जबकि नखासा थाना क्षेत्र के गांव कुरकावली निवासी केशव गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा उस समय हुआ जब यह दोनों युवक गांव मोहम्मदपुर टांडा से लौट रहे थे।
पीड़ित परिजनों ने बताया कि शब्बू चौधरी सराय में एक पशुओं की दवाई के मेडिकल पर रहता था। शनिवार की शाम दवाई पहुंचाने गया था। लौटते समय हादसे का शिकार हो गया। जिसमें जान चली गई। वहीं दूसरी ओर देर रात तक शव पोस्टमार्टम के लिए नहीं जा सका। पुलिस को भी तहरीर मिलने का इंतेजार था।