{"_id":"60885a998ebc3ebd045caff8","slug":"one-person-dies-in-road-accident-in-sambhal-sambhal-news-mbd387601936","type":"story","status":"publish","title_hn":"अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
विज्ञापन
संभल। गांव किसौली के नजदीक संभल बहजोई मार्ग पर अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। इसमें बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। गश्त पर निकली पुलिस ने सड़क किनारे युवक को पड़ा देखा तो आनन-फानन उठाकर अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सक ने मृत होने की पुष्टि की। युवक की पहचान होने के बाद पुलिस ने पीड़ित परिजनों को हादसे की जानकारी दी। मौके पर पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया।
बहजोई थाना क्षेत्र के गांव अजीमाबाद निवासी पिंटू शर्मा 20 पुत्र दिनेश चंद्र शर्मा का शव गांव किसौली के नजदीक सड़क किनारे पड़ा मिला। पीड़ित परिजनों ने बताया कि सड़क निर्माण करने वाली संस्था के प्लांट पर उनका बेटा चौकीदारी करता था। रविवार की शाम को घर से गया था। मंगलवार की सुबह में घर लौटते समय हादसे का शिकार हो गया।
पीड़ित परिजनों ने बताया कि युवक की शादी पांच महीने पहले आंचल शर्मा से हुई थी। युवक की पत्नी व परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सुपुर्द कर दिया। मंगलवार की शाम को अंतिम संस्कार कर दिया गया।