फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   one person dies in road accident

डीसीएम ने भूसे भरी ट्रैक्टर-ट्राली में पीछे से मारी टक्कर, एक की मौत, चार घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 08 Mar 2021 01:37 AM IST
विज्ञापन
one person dies in road accident
चंदौसी(संभल)। जिला बदायूं क्षेत्र में ओरछी चौराहे के निकट आसफपुर मार्ग पर शनिवार की रात भूसे से भरे ट्रैक्टर ट्राली में डीसीएम ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में ट्रैक्टर पर सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई व चार अन्य घायल हो गए। हादसे के बाद आरोपी चालक डीसीएम लेकर फरार हो गया। हादसे के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन

चंदौसी क्षेत्र के गांव मई निवासी बिसरत खां (35) मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करता था। शनिवार की रात करीब आठ बजे बिसरत गांव के चार अन्य लोगों के साथ ट्रैक्टर-ट्राली में बदायूं के गांव आसफपुर से भूसा लेकर लौट रहा था। ट्रैक्टर-ट्राली जब चंदौसी-आसफपुर मार्ग स्थित औरछी चौराहे के पास पहुंची तो पीछे आ रही डीसीएम चालक ने ट्राली में टक्कर मार दी।
विज्ञापन

हादसे में ट्रैक्टर पर बैठे बिसरत की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि ट्रैक्टर चालक आसिफ, असगर, जरीफ व मोहम्मद रफीक घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सीएचसी चंदौसी में भर्ती कराया गया। यहां चारों की हालत गंभीर होने पर उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। हादसे की सूचना पर बिसरत के परिवार वालों का रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक बिसरत के भाई नुसरत ने बताया कि मृतक अपने पीछे पत्नी बिलकेश उर्फ भूरी व चार बच्चों को रोता-बिलखता छोड़ गया है। बिसरत अपने घर में अकेला कमाने वाला था। घटना के बाद चालक डीसीएम लेकर फरार हो गया। घटना की तहरीर थाना फैजगंज बेहटा में मृतक के भाई नुसरत की ओर से दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed