{"_id":"603fedf88ebc3ee97e293528","slug":"one-person-dies-in-road-accident-chandausi-news-mbd381669898","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक की टक्कर से ठेला संचालक घायल, रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक की टक्कर से ठेला संचालक घायल, रेफर
विज्ञापन
चंदौसी। बाईपास रोड पर एजेंसी के पास ठेला लेकर जा रहे युवक को बाइक सवार ने टक्कर मार दी। हादसे में ठेला संचालक व बाइक सवार दोनों घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां हालत गंभीर होेने पर ठेला संचालक को हायर सेंटर रेफर कर दिया।
बनियाठेर क्षेत्र के अशोक नगर निवासी प्रमोद कुमार चाट पकौड़ी का ठेला बाईपास पर लगाता है। बुधवार की दोपहर प्रमोद कुमार बाईपास से ठेला लेकर घर जा रहा था। तभी पीछे से तेज रफ्तार आ रहे बाइक सवार ने ठेले में टक्कर मार दी।
हादसे में प्रमोद व बाइक सवार मौलागढ़ निवासी रोहताश घायल हो गए। सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां हालत गंभीर होने पर प्रमोद को हायर सेंटर रेफर कर दिया।